DElEd Result 2026: डीएलएड प्रथम और तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहां देखें परिणाम
UP DElEd Result 2026: उत्तर प्रदेश डीएलएड (BTC) के प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की आंशिक परीक्षा का रिजल्ट जारी होने की सूचना है। यह परिणाम वर्ष 2023 बैच तक के प्रशिक्षुओं के लिए बताया जा रहा है। अभ्यर्थी संबंधित रिजल्ट पोर्टल पर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके परिणाम देख सकते हैं।
डीएलएड रिजल्ट 2026: इन बैच का परिणाम देखें
डीएलएड के अलग-अलग बैच के प्रशिक्षुओं के लिए रिजल्ट देखने के लिंक नीचे दिए गए हैं।
- बैच 2023, 2021 और 2018:
- https://btcresult.in/
- बैच 2022 और 2019:
- https://updeledinfo.in/
ऐसे चेक करें डीएलएड का रिजल्ट
डीएलएड प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की आंशिक परीक्षा का परिणाम देखने के लिए अभ्यर्थी इन चरणों का पालन करें।
- संबंधित रिजल्ट पोर्टल पर जाएं।
- अपने बैच के अनुसार रिजल्ट लिंक खोलें।
- निर्धारित स्थान पर रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर प्रदर्शित रिजल्ट देखें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें।
रिजल्ट चेक करते समय ध्यान दें
📢 डीएलएड रिजल्ट को लेकर महत्वपूर्ण सूचना
➡️ जिन साथियों का रिजल्ट चेक करने पर “NO RECORD FOUND” दिखाई दे रहा है, वे परेशान न हों।
➡️ वेबसाइट अभी पूरी तरह अपडेट नहीं हुई है। कुछ जगहों पर 16 सितंबर की तारीख दिखाई दे रही है।
➡️ कुछ समय बाद दोबारा रिजल्ट चेक करें और वेबसाइट अपडेट होने का इंतजार करें।
अभ्यर्थी अपना रोल नंबर और जन्मतिथि सही-सही दर्ज करें। यदि वेबसाइट नहीं खुल रही है, तो कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें। रिजल्ट में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर संबंधित परीक्षा संस्था से संपर्क करें।
