Eco Clubs for Mission LiFE: सितंबर 2026 की मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना देखें और PDF डाउनलोड करें

Eco Clubs for Mission LiFE सितंबर 2026 की मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना

विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सतत जीवनशैली के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से Eco Clubs for Mission LiFE के अंतर्गत सितंबर 2026 के लिए विभिन्न गतिविधियों की कार्य-योजना तैयार की गई है। इस माह विद्यालयों में वृक्षारोपण, विश्व ओजोन दिवस, मृदा संरक्षण और पानी बचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा।

सितंबर 2026 की कार्ययोजना के अनुसार बच्चों को पर्यावरण से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल किया जाएगा। विद्यालय स्तर पर शिक्षक, विद्यार्थी और अन्य संबंधित सदस्य मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

Eco Clubs for Mission LiFE सितंबर 2026 की मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्ययोजना PDF

सप्ताह 1: वृक्षारोपण अभियान एवं “एक पेड़ मां के नाम” 3.0

सितंबर माह के प्रथम चरण में विद्यालयों में वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

“एक पेड़ मां के नाम” 3.0 अभियान के अंतर्गत शिक्षक, विद्यार्थी एवं विद्यालय समुदाय के सहयोग से पौधरोपण किया जाएगा। बच्चों को वृक्षों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी जाएगी।

इस गतिविधि के अंतर्गत बच्चों को अपने आसपास के लोगों को भी वृक्षारोपण के लिए अधिक से अधिक जागरूक करने हेतु प्रेरित किया जाएगा।

मुख्य गतिविधियां इस प्रकार रहेंगी—

  • शिक्षक दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के महत्व पर चर्चा की जाएगी।
  • विद्यार्थियों को “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जोड़ते हुए पौधरोपण के लिए प्रेरित किया जाएगा।
  • विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में पौधरोपण गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
  • लगाए गए पौधों की देखभाल और नियमित संरक्षण के लिए विद्यार्थियों को जिम्मेदारी दी जा सकती है।
  • बच्चों एवं समुदाय को वृक्षों के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा।

सप्ताह 2: विश्व ओजोन दिवस एवं ई-कचरा प्रबंधन

सितंबर माह के दूसरे चरण में विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को ओजोन परत के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।

विद्यालय में बच्चों को बताया जाएगा कि ओजोन परत पृथ्वी को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वर्ष 2026 की थीम “एक ठंडे ग्रह के लिए वैश्विक कार्रवाई: मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के किगाली संशोधन के तहत टिकाऊ शीतलन के 10 वर्ष मनाएं” के संबंध में भी जानकारी दी जा सकती है।

साथ ही ई-कचरे के उचित निस्तारण एवं पुनः उपयोग के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

मुख्य गतिविधियां—

  1. इलेक्ट्रॉनिक कचरे के उचित निपटान और पुनः उपयोग के लिए ई-कचरा संग्रहण अभियान चलाया जाएगा।
  2. ई-कचरा संग्रहण केंद्र स्थापित कर पुराने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों एवं सामग्री को एकत्र करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
  3. अनुपयुक्त इलेक्ट्रॉनिक सामग्री की सूची बनाकर अधिकृत ई-कचरा संग्रहकर्ताओं के माध्यम से निस्तारण के प्रति जागरूक किया जाएगा।
  4. नुक्कड़ नाटक एवं निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से ई-कचरा प्रबंधन पर जागरूकता बढ़ाई जाएगी।
  5. प्रार्थना सभा में ओजोन फ्रेंडली उत्पादों को अपनाने और ओजोन परत संरक्षण के प्रति बच्चों को जागरूक किया जाएगा।

सप्ताह 3: मृदा संरक्षण एवं मिट्टी बचाओ अभियान

सितंबर माह के तीसरे चरण में विद्यालयों में मृदा संरक्षण के विषय पर विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थियों को बताया जाएगा कि मिट्टी की ऊपरी उपजाऊ परत को कटाव से बचाना तथा मिट्टी की उर्वरता को बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

विद्यालय स्तर पर बच्चों को मिट्टी संरक्षण के विभिन्न उपायों के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही पर्यावरण और कृषि के लिए स्वस्थ मिट्टी के महत्व को समझाया जाएगा।

मुख्य गतिविधियां—

  • प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को मिट्टी के संरक्षण के महत्व के बारे में बताया जाएगा।
  • बच्चों को समझाया जाएगा कि मिट्टी की ऊपरी उपजाऊ परत को कटाव से बचाना तथा मिट्टी की उर्वरता में कमी को रोकना मृदा संरक्षण कहलाता है।
  • मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और पर्यावरण संतुलन के महत्व पर चर्चा की जाएगी।
  • अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पौधों की सुरक्षा के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया जाएगा।
  • रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग को कम करने तथा मिट्टी को सुरक्षित रखने के प्रति जागरूक किया जाएगा।
  • विद्यार्थियों को अपने आसपास की मिट्टी और पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने का संदेश दिया जाएगा।

सप्ताह 4: Water Leakage यानी पानी की बर्बादी रोकने पर विशेष अभियान

सितंबर माह के अंतिम चरण में जल संरक्षण पर विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थियों को बताया जाएगा कि पानी की छोटी-छोटी बर्बादी भी भविष्य में बड़ी समस्या बन सकती है।

Eco Club के अंतर्गत बच्चों को Water Leakage यानी पानी के रिसाव और पानी की बर्बादी के कारणों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

बच्चों को यह समझाया जाएगा कि पानी की बर्बादी निम्न स्थानों पर हो सकती है—

  • टूटी हुई नल से
  • लीक होती पाइपलाइन से
  • ओवरफ्लो होते टैंक से
  • लीक होता फ्लश से
  • खराब या खराबी वाले वाटर मीटर से
  • बगीचे में पानी की अनावश्यक बर्बादी से

पानी बचाने के लिए विद्यार्थियों को निम्न उपायों के प्रति जागरूक किया जाएगा—

  • टूटी नल, पाइप और टंकी को तुरंत ठीक करवाएं।
  • पानी के कम प्रवाह वाले नल एवं उपकरणों का उपयोग करें।
  • नहाने, बर्तन धोने और कपड़े धोने में बाल्टी का उपयोग करें।
  • पौधों को सुबह या शाम पानी दें, जब वाष्पीकरण कम हो।
  • वर्षा जल संचयन करें और पानी का पुनः उपयोग करने की आदत विकसित करें।
  • स्वयं पानी बचाएं और दूसरों को भी जल संरक्षण के लिए प्रेरित करें।

Eco Clubs for Mission LiFE की सितंबर 2026 की कार्ययोजना विद्यार्थियों को पर्यावरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को व्यवहारिक रूप से समझने का अवसर प्रदान करती है। इस माह वृक्षारोपण, ओजोन परत संरक्षण, ई-कचरा प्रबंधन, मृदा संरक्षण और जल संरक्षण जैसी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित की जाएगी।

📥 एजेंडा एवं कार्यवृत्त की PDF डाउनलोड करें
📌 प्रिंट करने हेतु यहाँ से आधिकारिक PDF सुरक्षित करें।

विद्यालय, शिक्षक, विद्यार्थी और समुदाय यदि मिलकर इन गतिविधियों को सफल बनाते हैं तो पर्यावरण संरक्षण के प्रति व्यापक जनजागरूकता पैदा की जा सकती है। छोटे-छोटे प्रयास जैसे एक पेड़ लगाना, पानी बचाना, ई-कचरे का सही निस्तारण करना और मिट्टी की रक्षा करना एक स्वच्छ, हरित और सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

आइए, हम सभी मिलकर पर्यावरण बचाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर भविष्य तैयार करें।

📥 Eco Club Register September 2026 PDF डाउनलोड करें

🌳 इसे भी देखें 

शेयर करें
WHATSAPP