iGot कर्मयोगी पोर्टल: परिषदीय शिक्षकों और कार्मिकों के लिए 4 नए ऑनलाइन कोर्स अनिवार्य, देखें लिंक
राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT), उत्तर प्रदेश द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों एवं कार्मिकों के व्यावसायिक दक्षता संवर्धन हेतु iGot कर्मयोगी पोर्टल पर कई ऑनलाइन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम अपलोड किए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जिन भी शिक्षकों, खंड शिक्षा अधिकारियों और कार्मिकों की मानव संपदा आईडी बनी हुई है, उन सभी के लिए इनमें से 4 कोर्स समयबद्ध रूप से पूर्ण करना अनिवार्य है।
निर्धारित समय-सीमा और उच्चस्तरीय समीक्षा
प्रशासनिक निर्देशों के अनुसार, सभी संबंधित कर्मियों को यह कोर्स निर्धारित समयावधि तक अनिवार्य रूप से पूरे करने होंगे। पाठ्यक्रमों की प्रगति की सीधी समीक्षा महानिदेशक (स्कूल शिक्षा) द्वारा तय समय पर की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले या ‘शून्य कोर्स’ पूर्ण करने वाले शिक्षकों एवं कार्मिकों को नोटिस जारी कर त्वरित कार्रवाई करने के भी आदेश दिए गए हैं।
जारी किए गए सभी पाठ्यक्रम और सीधे लिंक
शिक्षकों के कौशल विकास और आधुनिक शिक्षण विधियों को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए कोर्स निम्नलिखित हैं:
1. स्क्रीन टाइम प्रबंधन एवं डिजिटल जीवनशैली:
डिजिटल युग में मानसिक स्वास्थ्य और समय संतुलन के लिए यह मॉड्यूल बेहद उपयोगी है।
👉 कोर्स पूरा करने हेतु यहाँ क्लिक करें
2. English Vocabulary: Commonly Misused and Confused Words:
अंग्रेजी भाषा शिक्षण को और अधिक प्रभावी व त्रुटिहीन बनाने के उद्देश्य से तैयार पाठ्यक्रम।
👉 कोर्स पूरा करने हेतु यहाँ क्लिक करें
3. पूर्व प्राथमिक स्तर के लिए प्रभावी शिक्षण विधियाँ:
निपुण भारत मिशन के तहत बालवाटिका एवं प्राथमिक स्तर के बच्चों को रोचक शिक्षण देने पर आधारित।
👉 कोर्स पूरा करने हेतु यहाँ क्लिक करें
4. व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक विकास के लिए जीवन कौशल:
शिक्षकों के व्यक्तित्व विकास, कार्यस्थल पर सामंजस्य और निर्णय क्षमता को मजबूत करने वाला प्रशिक्षण।
👉 कोर्स पूरा करने हेतु यहाँ क्लिक करें
5. Stress Management:
कार्यस्थल पर Stress को Manage करने तथा तनाव प्रबंधन से संबंधित Course।
👉 कोर्स पूरा करने हेतु यहाँ क्लिक करें
6. Basics of Project Management
Project Management की Basic जानकारी एवं कार्य प्रबंधन से संबंधित Course।
👉 कोर्स पूरा करने हेतु यहां क्लिक करें
7. समावेशी शिक्षा
दिव्यांग एवं विभिन्न आवश्यकताओं वाले बच्चों को समान और प्रभावी शिक्षा देने की जानकारी।
👉 कोर्स पूरा करने हेतु यहां क्लिक करें
8. फोस्टर केयर: बच्चों की देखरेख और संरक्षण
जरूरतमंद बच्चों की देखभाल, संरक्षण और पुनर्वास की जानकारी।
👉 कोर्स पूरा करने हेतु यहां क्लिक करें
9. School Leadership for Learning
स्कूल में प्रभावी नेतृत्व और बेहतर शिक्षण वातावरण विकसित करने की जानकारी।
👉 कोर्स पूरा करने हेतु यहां क्लिक करें
10. National Education Policy 2020 (Implementation Guide)
NEP 2020 को विद्यालय स्तर पर लागू करने की जानकारी।
👉 कोर्स पूरा करने हेतु यहां क्लिक करें
11. Academic and Administrative Planning
शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों की बेहतर योजना बनाने की जानकारी।
👉 कोर्स पूरा करने हेतु यहां क्लिक करें
12. Using Data for School Improvement
विद्यालय की गुणवत्ता सुधारने के लिए आंकड़ों का प्रभावी उपयोग करना।
👉 कोर्स पूरा करने हेतु यहां क्लिक करें
13. Child Protection and POCSO Awareness
बच्चों की सुरक्षा और POCSO कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना।
👉 कोर्स पूरा करने हेतु यहां क्लिक करें
14. Digital Governance and e-Office Basics
डिजिटल गवर्नेंस और ई-ऑफिस के मूलभूत कार्यों की जानकारी।
👉 कोर्स पूरा करने हेतु यहां क्लिक करें
15. Community Participation and School Development Plan (SDP)
विद्यालय विकास में समुदाय की भागीदारी और SDP तैयार करने की जानकारी।
👉 कोर्स पूरा करने हेतु यहां क्लिक करें
16. Learning Outcomes & Assessments
विद्यार्थियों के सीखने के परिणामों और मूल्यांकन की प्रभावी समझ।
👉 कोर्स पूरा करने हेतु यहां क्लिक करें
17. Cyber Safety for Educators
शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की जानकारी।
👉 कोर्स पूरा करने हेतु यहां क्लिक करें
18. Self Leadership
व्यक्तिगत नेतृत्व क्षमता, आत्म-अनुशासन और कार्यक्षमता विकसित करने की जानकारी।
👉 कोर्स पूरा करने हेतु यहां क्लिक करें
19. Code of Conduct for Government Employees
सरकारी कर्मचारियों के आचरण एवं सेवा संबंधी नियमों की जानकारी।
👉 कोर्स पूरा करने हेतु यहां क्लिक करें
20. Prevention of Sexual Harassment of Women at Workplace
कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम संबंधी जानकारी।
👉 कोर्स पूरा करने हेतु यहां क्लिक करें
21. Stress Management
तनाव को पहचानने और उसे प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के तरीके।
👉 कोर्स पूरा करने हेतु यहां क्लिक करें
22. Effective Communication
कार्यस्थल एवं शिक्षण में प्रभावी संवाद और संचार कौशल विकसित करना।
👉 कोर्स पूरा करने हेतु यहां क्लिक करें
23. Manners and Etiquette
व्यवहार, शिष्टाचार और पेशेवर आचरण को बेहतर बनाने की जानकारी
👉 कोर्स पूरा करने हेतु यहां क्लिक करें
24. Artificial Intelligence Enabling Education Outreach
शिक्षा में AI के उपयोग और उसकी पहुंच बढ़ाने की जानकारी
👉 कोर्स पूरा करने हेतु यहां क्लिक करें
कार्मिकों के लिए आवश्यक कदम
- अपने पंजीकृत मानव संपदा क्रेडेंशियल्स का उपयोग कर iGot कर्मयोगी पोर्टल/ऐप पर लॉगिन करें।
- दिए गए लिंक के माध्यम से सीधे प्रत्येक कोर्स के ओवरव्यू पेज पर पहुँचें।
- सभी मॉड्यूल और अंतिम आकलन (असेसमेंट) को सफलतापूर्वक पूर्ण कर अपना डिजिटल प्रमाणपत्र सुनिश्चित करें।
