नेशनल पेंटिंग कॉम्पिटीशन 2026: ₹1 लाख और लैपटॉप जीतने का मौका, देखें दिशा-निर्देश

नेशनल पेंटिंग कॉम्पिटीशन 2026 में स्कूली छात्रों के लिए पुरस्कार और ऊर्जा संरक्षण जागरूकता प्रतियोगिता

लखनऊ विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन कार्यरत ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं में ऊर्जा संरक्षण और ऊर्जा दक्षता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए “नेशनल पेंटिंग कॉम्पिटीशन 2026” का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश शासन के बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा द्वारा प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों (DIOS) और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) को पत्र जारी कर छात्र-छात्राओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह प्रतियोगिता स्कूल स्तर से शुरू होकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक आयोजित की जाएगी, जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹1,00,000 नकद, लैपटॉप और गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा।

प्रतियोगिता के विषय (Topics/Themes)

छात्रों को ऊर्जा संरक्षण के महत्व पर आधारित निम्नलिखित विषयों पर अपनी रचनात्मक पेंटिंग बनानी होगी:

  1. Save Energy at School and Home (स्कूल और घर पर ऊर्जा की बचत)
  2. Energy Conservation is the Key for Energy Security (ऊर्जा सुरक्षा के लिए ऊर्जा संरक्षण ही मुख्य आधार है)

सहभागिता वर्ग (Eligibility Groups)

प्रतियोगिता को दो आयु/कक्षा वर्गों में विभाजित किया गया है:

  • ग्रुप–ए (Group A): कक्षा 5, 6 और 7 के छात्र-छात्राएं।
  • ग्रुप–बी (Group B): कक्षा 8, 9 और 10 के छात्र-छात्राएं।

तीन स्तरीय प्रतियोगिता संरचना

प्रतियोगिता का संचालन तीन चरणों में किया जाएगा:

1. विद्यालय स्तर (School-Level)

  • विद्यालय अपने स्तर पर छात्र-छात्राओं के लिए 2 घंटे का पेंटिंग सत्र आयोजित करेंगे।
  • प्रत्येक विद्यालय द्वारा दोनों वर्गों (ग्रुप-ए और ग्रुप-बी) से 2-2 सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स का चयन किया जाएगा।
  • चयनित पेंटिंग्स को छात्र-छात्राओं के पूर्ण विवरण के साथ राज्य के नोडल अधिकारी को भेजा जाएगा। उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार नोडल अधिकारी तक प्रविष्टियाँ भेजने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

2. राज्य / केंद्र शासित प्रदेश स्तर

  • आयोजन तिथि: 14 नवंबर से 21 नवंबर 2026 के मध्य।
  • प्रतिभागी: प्रत्येक ग्रुप (ग्रुप-ए व ग्रुप-बी) से चयनित शीर्ष 50 छात्र-छात्राएं।
  • प्रतियोगिता का स्वरूप: 2 घंटे की ऑन-द-स्पॉट (On-the-spot) पेंटिंग प्रतियोगिता।
  • राज्य स्तर पर पुरस्कार (प्रत्येक ग्रुप के लिए पृथक):
    • प्रथम पुरस्कार: ₹ 50,000/-
    • द्वितीय पुरस्कार: ₹ 30,000/-
    • तृतीय पुरस्कार: ₹ 20,000/-
    • सांत्वना पुरस्कार (10 छात्रों को): ₹ 7,500/- प्रति छात्र

प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष 3 विजेता छात्र (कुल 6 छात्र) राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

3. राष्ट्रीय स्तर (National-Level)

  • आयोजन तिथि एवं स्थान: 11 दिसंबर 2026 को नई दिल्ली में (2 घंटे 30 मिनट की ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग)।
  • पुरस्कार वितरण समारोह: 14 दिसंबर 2026 (राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर)।
  • राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार (प्रत्येक ग्रुप के लिए पृथक):
    • प्रथम पुरस्कार: ₹ 1,00,000/- नकद + लैपटॉप + गोल्ड मेडल
    • द्वितीय पुरस्कार: ₹ 50,000/- नकद + लैपटॉप + सिल्वर मेडल
    • तृतीय पुरस्कार: ₹ 30,000/- नकद + लैपटॉप + ब्रॉन्ज मेडल
    • सांत्वना पुरस्कार (10 छात्रों को): ₹ 15,000/- प्रति छात्र + टैबलेट

विशेष प्रोत्साहन: मध्य प्रदेश का शैक्षणिक भ्रमण

राष्ट्रीय स्तर के सभी विजेताओं को उनके माता-पिता (Parents) के साथ जनवरी 2027 में मध्य प्रदेश के गाइडेड टूर पर ले जाया जाएगा। इस यात्रा का पूरा खर्च ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) द्वारा वहन किया जाएगा।

पेंटिंग शीट के पीछे अनिवार्य विवरण

प्रतियोगिता में शामिल होने वाले छात्रों की पेंटिंग शीट के पिछले भाग पर अंग्रेजी या हिंदी के बड़े अक्षरों (BLOCK LETTERS) में निम्नलिखित जानकारी अंकित करना अनिवार्य है:

  • ड्राइंग शीट सीरियल नंबर (Drawing Sheet Serial Number)
  • ग्रुप (Group A या Group B)
  • विद्यार्थी का नाम
  • कक्षा
  • माता/पिता का नाम
  • मोबाइल नंबर
  • स्कूल का नाम व पूरा पता
  • राज्य का नाम

महत्वपूर्ण नियम एवं पात्रता शर्तें

  • ऐसे छात्र जिन्होंने वर्ष 2023, 2024 या 2025 में उसी ग्रुप में राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर पहला, दूसरा या तीसरा पुरस्कार जीता है, वे वर्ष 2026 में उसी ग्रुप में भाग लेने के पात्र नहीं होंगे।
  • पिछले वर्षों में ग्रुप-ए के विजेता रहे छात्र यदि वर्तमान में कक्षा के अनुसार पात्र हैं, तो वे ग्रुप-बी में प्रतिभाग कर सकते हैं।
  • जूरी (निर्णायक मंडल) का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा।
  • प्रतियोगिता संबंधी किसी भी अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल www.paintings.beeindia.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:

यूपी राज्य नोडल अधिकारी का संपर्क विवरण

विद्यालयों द्वारा अपनी चयनित प्रविष्टियाँ निम्नलिखित पते पर भेजी जानी हैं:

  • नोडल अधिकारी: श्री अमित कुमार बेहेरा, डीजीएम (कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस)
  • कार्यालय: एनटीपीसी-एनआरएचक्यू (NTPC-NRHQ), TC-33/V-1, विभूति खंड, गोमती नगर, लखनऊ – 226010
  • फोन / मोबाइल: 0522-2723134, 9437118720
  • ईमेल: akbehera@ntpc.co.in
↗ शेयर करें
WHATSAPP