NIOS Bridge Course 2026: शिक्षकों के लिए पूरा शेड्यूल जारी, जानें किस दिन कौन-सा विषय पढ़ाया जाएगा

NIOS Six Months Bridge Course 2026 का Academic Calendar और ऑनलाइन क्लास शेड्यूल
HIGHLIGHTS
  1. ऑनलाइन ओरिएंटेशन (प्रिंसिपल): 25 सितंबर 2026, सुबह 11:30 बजे
  2. ऑनलाइन ओरिएंटेशन (शिक्षक): 28 सितंबर 2026, सुबह 11:30 बजे

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) ने Six Months Certificate Course (Bridge) in Primary Teacher Education का पूरा Academic Calendar जारी कर दिया है। इसमें प्राथमिक शिक्षकों के लिए ऑनलाइन ओरिएंटेशन, 10 दिवसीय ऑनलाइन कॉन्टैक्ट क्लास, असाइनमेंट, स्कूल एक्सपीरियंस और मूल्यांकन की पूरी प्रक्रिया बताई गई है।

अकादमिक गतिविधियों की शुरुआत 16 सितंबर 2026 से हो चुकी है। अब निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिक्षकों को अलग-अलग चरणों में प्रशिक्षण और अन्य शैक्षणिक गतिविधियां पूरी करनी होंगी।

25 और 28 सितंबर को ऑनलाइन ओरिएंटेशन

ब्रिज कोर्स की शुरुआत में स्कूल प्रिंसिपल/हेडमास्टर और शिक्षकों के लिए अलग-अलग ऑनलाइन ओरिएंटेशन कार्यक्रम रखा गया है जिसका विवरण आपकी सहूलियत के लिए नीचे दिया गया जोकि इस प्रकार से हैं।

  • 25 सितंबर 2026, सुबह 11:30 बजे: स्कूल प्रिंसिपल के लिए 1-दिवसीय ऑनलाइन ओरिएंटेशन।
  • 28 सितंबर 2026, सुबह 11:30 बजे: शिक्षकों के लिए 1-दिवसीय ऑनलाइन ओरिएंटेशन।
  • दोनों ओरिएंटेशन की रिकॉर्डिंग Bridge Course Portal पर उपलब्ध कराई जाएगी।

29 सितंबर से शुरू होगी मुख्य ऑनलाइन क्लास

ब्रिज कोर्स का मुख्य Online Contact Programme 29 सितंबर 2026 से शुरू होकर 5 नवंबर 2026 तक चलेगा। NIOS के कैलेंडर के अनुसार कुल 10 दिनों का ऑनलाइन कॉन्टैक्ट प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा और सप्ताह में दो दिन ऑनलाइन कक्षाएं रखी गई हैं।

हर क्लास-डे में चार सेशन होंगे। प्रत्येक सेशन 90 मिनट का होगा और एक दिन में कुल 6 घंटे का Contact Programme निर्धारित है।

सेशनसमय
Session-Iसुबह 10:00 से 11:30 बजे
Session-IIदोपहर 12:00 से 1:30 बजे
Session-IIIदोपहर 2:00 से 3:30 बजे
Session-IVशाम 4:00 से 5:30 बजे

नोट: प्रत्येक सेशन 90 मिनट का होगा। यानी एक दिन में कुल 6 घंटे की ऑनलाइन कॉन्टैक्ट क्लास निर्धारित है।

किस दिन कौन-सा विषय पढ़ाया जाएगा?

29 सितंबर 2026 — Day 1

सेशनविषय
Session-Iबाल विकास एवं शैक्षिक मनोविज्ञान
Session-IIभाषा-1 की शिक्षण पद्धति (हिंदी/क्षेत्रीय भाषा)
Session-IIIगणित की शिक्षण पद्धति
Session-IVविद्यालय अनुभव

1 अक्टूबर 2026 — Day 2

सेशनविषय
Session-Iपाठ्यक्रम, शिक्षण पद्धति एवं मूल्यांकन
Session-IIभाषा-2 की शिक्षण पद्धति (अंग्रेजी/भाषा-1 के अलावा अन्य भाषा)
Session-IIIहमारे आसपास की दुनिया
Session-IVविद्यालय अनुभव

6 अक्टूबर 2026 — Day 3

सेशनविषय
Session-Iबाल विकास एवं शैक्षिक मनोविज्ञान
Session-IIपाठ्यक्रम, शिक्षण पद्धति एवं मूल्यांकन
Session-IIIभाषा-1 की शिक्षण पद्धति
Session-IVविद्यालय अनुभव

8 अक्टूबर 2026 — Day 4

सेशनविषय
Session-Iबाल विकास एवं शैक्षिक मनोविज्ञान
Session-IIपाठ्यक्रम, शिक्षण पद्धति एवं मूल्यांकन
Session-IIIभाषा-2 की शिक्षण पद्धति
Session-IVहमारे आसपास की दुनिया

13 अक्टूबर 2026 — Day 5

सेशनविषय
Session-Iबाल विकास एवं शैक्षिक मनोविज्ञान
Session-IIपाठ्यक्रम, शिक्षण पद्धति एवं मूल्यांकन
Session-IIIभाषा-1 की शिक्षण पद्धति
Session-IVविद्यालय अनुभव

15 अक्टूबर 2026 — Day 6

सेशनविषय
Session-Iबाल विकास एवं शैक्षिक मनोविज्ञान
Session-IIपाठ्यक्रम, शिक्षण पद्धति एवं मूल्यांकन
Session-IIIहमारे आसपास की दुनिया
Session-IVविद्यालय अनुभव

22 अक्टूबर 2026 — Day 7

सेशनविषय
Session-Iबाल विकास एवं शैक्षिक मनोविज्ञान
Session-IIपाठ्यक्रम, शिक्षण पद्धति एवं मूल्यांकन
Session-IIIभाषा-1 की शिक्षण पद्धति
Session-IVगणित की शिक्षण पद्धति

27 अक्टूबर 2026 — Day 8

सेशनविषय
Session-Iपाठ्यक्रम, शिक्षण पद्धति एवं मूल्यांकन
Session-IIभाषा-2 की शिक्षण पद्धति
Session-IIIहमारे आसपास की दुनिया
Session-IVविद्यालय अनुभव

3 नवंबर 2026 — Day 9

सेशनविषय
Session-Iबाल विकास एवं शैक्षिक मनोविज्ञान
Session-IIपाठ्यक्रम, शिक्षण पद्धति एवं मूल्यांकन
Session-IIIगणित की शिक्षण पद्धति
Session-IVविद्यालय अनुभव

5 नवंबर 2026 — Day 10

सेशनविषय
Session-Iबाल विकास एवं शैक्षिक मनोविज्ञान
Session-IIभाषा-2 की शिक्षण पद्धति
Session-IIIगणित की शिक्षण पद्धति
Session-IVविद्यालय अनुभव

इन 10 दिनों में मुख्य रूप से क्या पढ़ाया जाएगा?

पूरे 10 दिवसीय Online Contact Programme में विषयों को अलग-अलग दिनों में दोहराते हुए पढ़ाया जाएगा। मुख्य रूप से शिक्षकों को निम्न विषयों से संबंधित प्रशिक्षण मिलेगा—

  • बाल विकास एवं शैक्षिक मनोविज्ञान
  • पाठ्यक्रम, शिक्षण पद्धति एवं मूल्यांकन
  • भाषा-1 की शिक्षण पद्धति
  • भाषा-2 की शिक्षण पद्धति
  • गणित की शिक्षण पद्धति
  • हमारे आसपास की दुनिया
  • विद्यालय अनुभव

इसमें केवल विषय पढ़ाने की जानकारी ही नहीं, बल्कि बच्चों के विकास, शिक्षण प्रक्रिया, पाठ्यक्रम को समझने और मूल्यांकन की प्रक्रिया से जुड़े पहलुओं को भी शामिल किया गया है।

असाइनमेंट कब तक जमा करना होगा?

ऑनलाइन कॉन्टैक्ट प्रोग्राम के साथ शिक्षकों को असाइनमेंट भी पूरा करके ऑनलाइन अपलोड करना होगा। NIOS के कैलेंडर में 15 नवंबर 2026 तक असाइनमेंट अपलोड करने की अंतिम तारीख दी गई है।

शिक्षकों को अपने असाइनमेंट Bridge Portal (www.bridge.nios.ac.in) पर अपने संबंधित Dashboard के माध्यम से ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। इसके बाद स्कूल प्रिंसिपल द्वारा अपलोड किए गए और निर्धारित असाइनमेंट का ऑनलाइन मूल्यांकन किया जाएगा।

असाइनमेंट मूल्यांकन एवं अंक अपलोड करने की अंतिम तारीख: 30 नवंबर 2026

20 दिन का School Experience Programme

ब्रिज कोर्स में ऑनलाइन पढ़ाई के अलावा स्कूल में व्यावहारिक अनुभव से जुड़ी गतिविधियों को भी शामिल किया गया है। इसके लिए 10 नवंबर 2026 से 20 दिसंबर 2026 तक 20 दिवसीय School Experience Programme आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के दौरान स्कूल एक्सपीरियंस से संबंधित गतिविधियां संबंधित स्कूल प्रिंसिपल की निगरानी में पूरी की जाएंगी। इसका विस्तृत कार्यक्रम संबंधित स्कूल प्रिंसिपल द्वारा शिक्षकों को बताया जाएगा।

School Experience Programme पूरा होने के बाद इसका Assessment भी किया जाएगा। 31 दिसंबर 2026 तक School Experience Assessment पूरा करके उसके अंक पोर्टल पर अपलोड किए जाने हैं।

जनवरी 2027 में होगी थ्योरी परीक्षा

ब्रिज कोर्स की आगे की महत्वपूर्ण प्रक्रिया Theory Examination है।

जनवरी 2027 में Term-end Examination का आयोजन कराया जाएगा। हालांकि परीक्षा की सटीक तारीख NIOS मुख्यालय द्वारा अलग से घोषित की जाएगी।

इसलिए अभ्यर्थियों को परीक्षा की तारीख के लिए NIOS की ओर से जारी होने वाली अगली आधिकारिक सूचना का इंतजार करना होगा।

ऑनलाइन क्लास कैसे होगी?

NIOS के निर्देश के अनुसार सभी Online Contact Classes NIOS मुख्यालय द्वारा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी।

ध्यान रखने वाली प्रमुख बातें:

  • Study Centre/School अपनी ओर से अलग Theory Session आयोजित नहीं करेगा।
  • ऑनलाइन क्लास का लिंक अभ्यर्थी के Dashboard में उपलब्ध कराया जाएगा।
  • क्लास अटेंड करने के लिए Dashboard में लॉगिन करना होगा।
  • यदि कोई सेशन छूट जाता है तो उसकी Recording NIOS Bridge Portal पर उपलब्ध रहेगी।
  • अभ्यर्थी रिकॉर्डिंग के माध्यम से छूटी हुई क्लास देख सकते हैं।

ब्रिज कोर्स का पूरा कार्यक्रम एक नजर में

गतिविधितारीख
अकादमिक गतिविधियों की शुरुआत16 सितंबर 2026
स्कूल प्रिंसिपल ओरिएंटेशन25 सितंबर 2026
शिक्षक ओरिएंटेशन28 सितंबर 2026
Online Contact Programme29 सितंबर–5 नवंबर 2026
असाइनमेंट अपलोड15 नवंबर 2026 तक
असाइनमेंट मूल्यांकन30 नवंबर 2026 तक
School Experience Programme10 नवंबर–20 दिसंबर 2026
School Experience Assessment31 दिसंबर 2026 तक
Theory Examinationजनवरी 2027, तारीख बाद में घोषित

NIOS का छह माह का ब्रिज कोर्स केवल ऑनलाइन कक्षाओं तक सीमित नहीं है। इसमें ऑनलाइन ओरिएंटेशन, 10 दिवसीय विषयवार कक्षाएं, असाइनमेंट, 20 दिवसीय स्कूल एक्सपीरियंस, मूल्यांकन और अंत में थ्योरी परीक्षा शामिल है। अभ्यर्थियों को अपने Dashboard और NIOS Bridge Portal पर जारी होने वाली सूचनाओं को नियमित रूप से देखते रहना होगा।

इसे भी देखें:

शेयर करें
WHATSAPP