मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना 2026: संपूर्ण गाइड, नियम, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना 2026
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना 2026 की जानकारी
HIGHLIGHTS
  1. 💳 ₹5 लाख तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा
  2. 👨‍👩‍👧‍👦 शिक्षक के साथ आश्रित परिवार भी योजना के पात्र
  3. 🪪 Teacher Health Card ऑनलाइन बनाएं

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, विशेष शिक्षकों, रसोइयों और अन्य पात्र कार्मिकों के लिए मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना की घोषणा 5 सितंबर 2025 को हुई, मंत्रिपरिषद से 29 जनवरी 2026 को मंजूरी मिली और योजना का शुभारंभ 8 जुलाई 2026 को वाराणसी से किया गया। इस योजना के तहत पात्र शिक्षक एवं उनके आश्रित परिवार के सदस्य सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।

सरकारी व्यवस्था के अनुसार इस योजना का उद्देश्य बेसिक शिक्षा से जुड़े कार्मिकों और उनके आश्रितों को सरकारी के साथ-साथ सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कैशलेस IPD उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना 2026 क्या है?

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना उत्तर प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य योजना है, जिसे बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े पात्र शिक्षकों एवं अन्य कार्मिकों के लिए लागू किया गया है।

इस योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थी और उनके आश्रित परिवार के सदस्य निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और Health Card से संबंधित प्रक्रिया के लिए cmtcts.upsdc.gov.in पोर्टल उपलब्ध कराया गया है।

सरकार ने इस योजना का शुभारंभ 8 जुलाई 2026 को वाराणसी से किया था। आधिकारिक जानकारी के अनुसार बेसिक शिक्षा से जुड़े लगभग 11.95 लाख शिक्षक/कार्मिक इस निर्णय से लाभान्वित होने का अनुमान है।

₹5 लाख तक कैशलेस इलाज और योजना के प्रमुख लाभ

इस योजना के तहत परिषदीय शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, विशेष शिक्षकों, परिषदीय स्कूलों में कार्यरत रसोइयों एवं अन्य पात्र कार्मिकों के परिवारों के लिए सूचीबद्ध अस्पतालों में लिए ₹5 लाख तक प्रति वर्ष कैशलेस चिकित्सा सुविधा का प्रावधान किया गया है।

योजना का प्रीमियम ₹3,000 प्रति शिक्षक प्रतिवर्ष निर्धारित है, जिसका वहन विभाग द्वारा स्वयं किया जाएगा। अर्थात पात्र कार्मिकों को अपनी तरफ से प्रीमियम की धनराशि का वाहन नहीं किया जाएगा।

योजना में लगभग 1,900 उपचार पैकेज शामिल किए गए हैं। इनमें सामान्य उपचार के साथ कैंसर, हृदय, किडनी और गंभीर बीमारियों से जुड़े कई उपचार तथा सर्जरी शामिल हैं। इलाज की ये सुविधा सरकारी अस्पतालों के अलावा सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में IPD उपचार के लिए उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना के लिए कौन पात्र है?

इस योजना में बेसिक शिक्षा से जुड़े कई वर्गों को शामिल किया गया है। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं—

  • बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के शिक्षक
  • मान्यता प्राप्त सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक
  • स्ववित्तपोषित मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक
  • शिक्षामित्र
  • अनुदेशक
  • विशेष शिक्षक (CWSN)
  • कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के वार्डेन तथा पूर्णकालिक/अंशकालिक शिक्षक
  • प्रधानमंत्री पोषण योजना के रसोइये

परिवार के सदस्यों को भी मिलेगा लाभ

इन पात्र कार्मिकों के साथ-साथ उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को भी इस योजना के अंतर्गत लाभ मिलेगा। इसलिए Health Card बनाते समय पात्र कर्मचारी को अपने आश्रित परिवार के सदस्यों का विवरण भी सही-सही दर्ज करना अनिवार्य होगा। इसलिए आवेदन करते समय परिवार के सदस्यों की सही जानकारी और उनके आधार से संबंधित विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करना जरूरी है।

यदि कोई व्यक्ति पहले से आयुष्मान भारत PM-JAY या मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान जैसी योजना के अंतर्गत कवर है, तो दोहरी चिकित्सा सुविधा का लाभ एक साथ लेने का प्रावधान नहीं है।

योजना में कौन-कौन से इलाज और खर्च शामिल हैं?

योजना के उपचार पैकेज के अंतर्गत सामान्यतः अस्पताल में भर्ती से जुड़े कई खर्च शामिल किए गए हैं। इनमें—

  • अस्पताल में पंजीकरण शुल्क
  • जनरल वार्ड में बेड, नर्सिंग और बोर्डिंग
  • डॉक्टर, सर्जन, एनेस्थेटिस्ट एवं कंसल्टेंट की फीस
  • ऑपरेशन थिएटर और एनेस्थीसिया
  • सर्जरी में आवश्यक उपकरण और इम्प्लांट
  • अस्पताल में भर्ती होने से पहले की जांच एवं दवाएं
  • पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी, X-Ray, CT Scan, MRI आदि
  • अस्पताल में भर्ती के दौरान आवश्यक दवाएं
  • रक्त चढ़ाने एवं ऑक्सीजन से संबंधित खर्च
  • डिस्चार्ज के बाद निर्धारित अवधि तक दवाएं और फॉलोअप
  • पात्र Day-Care उपचार

ICU की आवश्यकता चिकित्सकीय रूप से होने पर उसका प्रावधान भी पैकेज के अनुसार किया जा सकता है।

यदि मरीज अपनी सुविधा के लिए जनरल वार्ड के बजाय निजी या सेमी-प्राइवेट कमरा चुनता है, तो सामान्य वार्ड की निर्धारित सुविधा से अधिक कमरे का अंतर उसे स्वयं वहन करना पड़ सकता है।

एक ही भर्ती के दौरान एक से अधिक सर्जरी होने की स्थिति में पैकेज नियम लागू होते हैं। रिपोर्ट के अनुसार पहली और सबसे महंगी सर्जरी का 100 प्रतिशत, दूसरी का 50 प्रतिशत और तीसरी का 25 प्रतिशत पैकेज रेट के अनुसार भुगतान किया जाएगा।

योजना में कौन-कौन से खर्च शामिल नहीं हैं?

हर तरह का उपचार इस योजना में स्वतः शामिल नहीं है। प्रमुख अपवर्जित खर्चों में—

  • केवल सौंदर्य बढ़ाने के लिए की जाने वाली कॉस्मेटिक सर्जरी
  • बांझपन/फर्टिलिटी उपचार
  • बिना भर्ती के केवल OPD जांच
  • विटामिन या टॉनिक, जब तक वे प्रमाणित उपचार का हिस्सा न हों
  • दैनिक नकद भत्ता
  • मरीज या अटेंडेंट का आने-जाने का खर्च

इसलिए अस्पताल में उपचार कराने से पहले संबंधित उपचार पैकेज और उसकी स्वीकृति की जानकारी लेना जरूरी है।

Teacher Health Card कैसे बनाएं? Step-by-Step पूरी प्रक्रिया

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत Health Card के लिए आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है। आवेदन करते समय जानकारी आधार और विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार सही-सही भरना सबसे जरूरी है। पंजीकरण के लिए विभाग ने cmtcts.upsdc.gov.in पोर्टल उपलब्ध कराया है। इस योजना का लाभ लेने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें-

Step 1: आधिकारिक पोर्टल खोलें

सबसे पहले cmtcts.upsdc.gov.in वेबसाइट खोलें।

Step 2: Health Card आवेदन विकल्प चुनें

पोर्टल पर “Apply for Shikshak Cashless Chikitsa Card” विकल्प पर क्लिक करें।

Step 3: मोबाइल नंबर से OTP सत्यापन करें

आधार से लिंक मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें। पंजीकृत मोबाइल पर प्राप्त OTP को भरकर सत्यापन प्रक्रिया को पूरा करें।

Step 4: विभाग और विद्यालय की जानकारी भरें

अब Department, School District, Block, Present Post और School Name जैसी जानकारी भरें।

Step 5: अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें

नाम, पिता/अभिभावक/पति का नाम, जन्मतिथि, सेवानिवृत्ति तिथि, लिंग, ई-मेल, आधार संख्या और पता आदि जानकारी भरें।

सभी विवरण दस्तावेजों और विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार ही भरें।

Step 6: आश्रित परिवार के सदस्यों को जोड़ें

यदि आपके परिवार में पात्र आश्रित सदस्य हैं तो उनका विवरण भी आवेदन में जोड़ें। नाम और अन्य जानकारी आधार के अनुसार भरना बेहतर है।

Step 7: दस्तावेज और आवश्यक जानकारी अपलोड करें

पोर्टल पर मांगी गई आवश्यक जानकारी/दस्तावेज और फोटो आदि निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।

Step 8: आवेदन दोबारा जांचें

Submit करने से पहले नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, विद्यालय, पद और आश्रितों की जानकारी अच्छी तरह जांच लें।

Step 9: आवेदन Submit करें

सभी जानकारी सही होने के बाद आवेदन को Submit कर दें।

Step 10: आवेदन का सत्यापन और स्वीकृति

आवेदन विभागीय स्तर पर सत्यापन के लिए आगे भेजा जाता है। उपलब्ध प्रक्रिया के अनुसार BEO/BSA स्तर पर आवेदन की जांच और स्वीकृति की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।

Step 11: Health Card प्राप्त करें

आवेदन स्वीकृत होने और आगे की आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र लाभार्थी अपना कैशलेस चिकित्सा कार्ड eKYC के बाद प्राप्त/डाउनलोड कर सकते हैं

महत्वपूर्ण: आवेदन में नाम, आधार और अन्य विवरण गलत भरने से सत्यापन में समस्या आ सकती है। इसलिए Submit करने से पहले पूरी जानकारी जरूर जांचें।

अस्पताल में कैशलेस इलाज कैसे मिलेगा?

योजना का लाभ लेने के लिए सूचीबद्ध अस्पताल में जाने पर वहां मौजूद PMJAY/Cashless Help Desk या Ayushman Mitra से संपर्क करें।

अस्पताल में अपना Health Card और Aadhaar दिखाएं। अस्पताल द्वारा ऑनलाइन उपचार की अनुमति यानी authorization की प्रक्रिया पूरी की जाती है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्धारित पैकेज के अनुसार इलाज शुरू किया जाता है।

कैशलेस सुविधा के अंतर्गत पात्र पैकेज के लिए मरीज से इलाज की रकम का अग्रिम भुगतान नहीं लिया जाना चाहिए।

यदि कोई सूचीबद्ध अस्पताल पात्र कैशलेस उपचार के बावजूद अनधिकृत रूप से कैश जमा कराने, अलग बिल बनाने या पैकेज में शामिल जांच/उपकरण के लिए अतिरिक्त भुगतान मांगता है, तो इसकी शिकायत 14555 हेल्पलाइन पर की जा सकती है।

PMJAY और शिक्षक कैशलेस योजना में क्या अंतर है?

दोनों योजनाओं को एक जैसा समझना सही नहीं है।

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) मुख्य रूप से निर्धारित पात्र परिवारों और 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र नागरिकों के लिए स्वास्थ्य कवरेज देती है।

वहीं मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना विशेष रूप से बेसिक शिक्षा से जुड़े पात्र शिक्षकों, कार्मिकों और उनके आश्रितों के लिए लागू की गई है।

इसलिए बेसिक शिक्षा से जुड़े पात्र शिक्षक के लिए अपनी योजना का पंजीकरण और Health Card प्रक्रिया अलग से समझना जरूरी है।

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना FAQ

प्रश्न: योजना में कितना कैशलेस इलाज मिलेगा?
उत्तर: उपलब्ध योजना रिपोर्ट के अनुसार निजी सूचीबद्ध अस्पतालों में परिवार के लिए ₹5 लाख प्रति वर्ष तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा है।

प्रश्न: ₹3,000 का प्रीमियम कौन देगा?
उत्तर: योजना के अनुसार ₹3,000 वार्षिक प्रीमियम विभाग द्वारा वहन किया जाता है।

प्रश्न: क्या परिवार के सदस्यों को भी लाभ मिलेगा?
उत्तर: हां, पात्र कार्मिक के आश्रित परिवार के सदस्य भी योजना में शामिल किए जा सकते हैं।

प्रश्न: क्या जनरल वार्ड का खर्च शामिल है?
उत्तर: हां, निर्धारित पैकेज के अंतर्गत जनरल वार्ड की सुविधा शामिल है।

प्रश्न: क्या ICU का खर्च शामिल है?
उत्तर: चिकित्सकीय आवश्यकता होने पर निर्धारित पैकेज के अनुसार ICU सुविधा शामिल हो सकती है।

प्रश्न: क्या हर अस्पताल में कैशलेस इलाज मिलेगा?
उत्तर: सुविधा योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध/empanelled अस्पतालों में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मिलती है।

प्रश्न: योजना से संबंधित शिकायत कहां करें?
उत्तर: हेल्पलाइन नंबर 14555 पर शिकायत की जा सकती है।

जरूरी लिंक और हेल्पलाइन

शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना पोर्टल:
cmtcts.upsdc.gov.in

हेल्पलाइन: 14555 — 24×7 टोल-फ्री

नोडल विभाग: बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार

निष्कर्ष

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना 2026 बेसिक शिक्षा से जुड़े शिक्षकों और अन्य पात्र कार्मिकों के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा है। इसका सबसे जरूरी हिस्सा है सही तरीके से ऑनलाइन पंजीकरण करना, आश्रित परिवार के सदस्यों की जानकारी जोड़ना और Health Card की प्रक्रिया पूरी करना

आवेदन करते समय सभी विवरण आधार और विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार भरें तथा इलाज के लिए जाने से पहले अस्पताल के योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध होने की पुष्टि कर लें। योजना के नियम और प्रक्रिया में समय-समय पर बदलाव संभव हैं, इसलिए नवीनतम जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल और विभागीय निर्देशों को प्राथमिकता दें।

📥 यूजर मैनुअल PDF⁠ डाउनलोड करें
📌 प्रिंट करने हेतु यहाँ से आधिकारिक PDF सुरक्षित करें।

इसे भी देखें :

शेयर करें
WHATSAPP