NMMSS 2027-28: पात्रता, आवेदन की अंतिम तिथि सहित पूरी जानकारी देखें
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 18 अगस्त 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 29 सितंबर 2026 (संशोधित)
- परीक्षा की तारीख: 1 नवंबर 2026
प्रयागराज। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2027-28 के लिए उत्तर प्रदेश में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। जारी विज्ञप्ति के अनुसार परीक्षा 1 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जनपदों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। पात्र विद्यार्थी 29 सितंबर 2026 (संशोधित) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
NMMSS परीक्षा की जरूरी तारीखें
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 18 अगस्त 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 29 सितंबर 2026 (संशोधित)
- परीक्षा की तारीख: 1 नवंबर 2026
- परीक्षा का आयोजन: उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर
कौन विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं?
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थी को निम्न शर्तें पूरी करनी होंगी—
- शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा 7 की परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
- कक्षा 7 में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों।
- SC/ST विद्यार्थियों को 5 प्रतिशत अंकों की छूट दी गई है।
- शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा 8 में अध्ययनरत होना चाहिए।
- अभिभावक की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 3,50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
किन विद्यालयों के विद्यार्थी पात्र हैं?
सत्र 2026-27 में निम्न विद्यालयों में कक्षा 8 में अध्ययनरत विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं—
- राजकीय विद्यालय
- अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय
- स्थानीय निकाय/परिषदीय विद्यालय
इन विद्यालयों के विद्यार्थी पात्र नहीं हैं—
- जवाहर नवोदय विद्यालय
- केंद्रीय विद्यालय
- सैनिक स्कूल
- राजकीय आवासीय विद्यालय
- प्राइवेट स्कूल
आवेदन के लिए जरूरी प्रमाण पत्र
ऑनलाइन आवेदन करते समय आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।
- आय प्रमाण पत्र — तहसीलदार/सक्षम अधिकारी द्वारा जारी
- जाति प्रमाण पत्र — SC, ST, OBC, दिव्यांगजन एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित अभ्यर्थियों के लिए, जहां लागू हो
- आरक्षण प्रमाण पत्र आवेदन की अंतिम तिथि से पहले जारी होना चाहिए।
यदि आरक्षित वर्ग का अभ्यर्थी आवेदन के साथ आरक्षण प्रमाण पत्र अपलोड नहीं करता है तो उसे सामान्य श्रेणी का अभ्यर्थी माना जाएगा।
परीक्षा के लिए कोई शुल्क नहीं
NMMSS परीक्षा के लिए विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
आवेदन कहां से करें?
परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन और विस्तृत जानकारी विभाग द्वारा दी गई वेबसाइट www.entdata.co.in पर उपलब्ध है।
विद्यार्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय से आवेदन पूरा कर लेना चाहिए। आवेदन करते समय सभी विवरण और प्रमाण पत्र सही तरीके से अपलोड करना जरूरी है।
इसे भी देखें :
