PFMS Components Codes: SMC खातों में PFMS लिमिट के तहत जारी 25 मदों का कंपोनेंट कोड देखें।

PFMS Components Codes: SMC खातों में PFMS लिमिट के तहत जारी 25 मदों का कंपोनेंट कोड

परिषदीय विद्यालयों के विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) खातों में विभिन्न गतिविधियों और योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक वित्तीय वर्ष में PFMS लिमिट जारी की जाती है जिसका व्यय निर्धारित कंपोनेंट कोड के तहत किया जाता है। वित्तीय पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए ही विद्यालयों को मिलने वाली विभिन्न मदों की धनराशि के खर्च के लिए अलग-अलग कंपोनेंट कोड निर्धारित किए गए हैं।

जारी विवरण में समर कैंप, माता उन्मुखीकरण, डोरस्टेप हेल्थ सर्वे, खेलकूद सामग्री, प्री-प्राइमरी गतिविधियां, PTM बैठक, कंपोजिट ग्रांट, TLM, इको क्लब, SMC प्रशिक्षण, बाल मेला और शिक्षक संकुल से संबंधित मद शामिल हैं।

देखें 25 मदों का कंपोनेंट कोड

क्रममद का विवरणविद्यालय स्तरकंपोनेंट कोड
1समर कैंपसमस्त UPS+CSF.01.12.10 – Summer Camp in Schools
2माता उन्मुखीकरणचयनित को-लोकेटेड आंगनबाड़ीF.01.22.02 – Pre-Primary (Recurring)
3डोरस्टेप हेल्थ सर्वेसमस्त PS+UPS+CSF.01.08.01 – Special Training for OoSC
4खेलकूद सामग्रीसमस्त प्राथमिक विद्यालयF.01.29.1 – Sports & Physical Education (Primary)
5खेलकूद सामग्रीसमस्त UPS+CSF.01.29.2 – Sports & Physical Education (Upper Primary)
6लर्निंग कॉर्नरचयनित को-लोकेटेड आंगनबाड़ीF.01.22.02 – Pre-Primary (Recurring)
7प्री-प्राइमरी स्टेशनरी ग्रांटचयनित को-लोकेटेड आंगनबाड़ीF.01.22.02 – Pre-Primary Recurring
8PTM बैठकसमस्त PS+UPS+CSF.01.09.01 – Community Mobilization
9कंपोजिट ग्रांटसमस्त PS+UPS+CSF.01.18 – Composite School Grant (Elementary)
10रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षणसमस्त UPS+CSF.01.26 – Rani Laxmibai Atma Raksha Prashikshan
11TLM प्राथमिक विद्यालयसमस्त PS+CS, कक्षा 1 से 5Teaching Learning Materials
12TLM उच्च प्राथमिक विद्यालयसमस्त UPS+CS, कक्षा 6 से 8F.01.13.03 – LEP (Class VI–VIII)
13इको क्लबसमस्त प्राथमिक विद्यालयF.01.12.02 – Youth & Eco Club
14इको क्लबसमस्त UPS+CSF.01.12.01 – Youth & Eco Club (Elementary)
15इको क्लब विकसित भारतसमस्त UPS+CSF.01.12.01 – Youth & Eco Club (Elementary)
16आउट ऑफ स्कूल बच्चों हेतु
TLM स्टेशनरी
चयनित विद्यालयF.01.08.01 – Special Training for OoSC
17विद्यालय प्रबंध समिति प्रशिक्षणPS+UPS+CSF.01.10 – Training of SMC/SMDC
18वॉलंटियर मानदेयचयनित PS+UPS+CSNA
19स्कूल बैग एवं यूनिफॉर्मचयनित विद्यालयNA
20स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी
(मीना प्रशिक्षण)
समस्त UPS+CSF.01.27 – Special Projects for Equity
21वार्षिकोत्सव एवं खेल उत्सवPS+UPS+CSF.01.09.01 – Community Mobilization
22बाल मेलाचयनित को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रF.01.22.02 – Pre-Primary Recurring
23शिक्षक संकुल मासिक बैठकसंबंधित शिक्षक संकुल के विद्यालयF.01.23.02.02 – Contingency Grant/Meeting/TA
24शिक्षक संकुल TLMसंबंधित शिक्षक संकुल के विद्यालयF.01.23.02.01 – Provision for CRCs
25अन्य निर्धारित गतिविधियांसंबंधित विद्यालयसंबंधित कंपोनेंट के अनुसार

छात्र संख्या के अनुसार प्राप्त होने वाली कुल धनराशि

शासनादेश के अनुसार परिषदीय विद्यालयों को छात्र संख्या के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में कुल वार्षिक कंपोजिट ग्रांट उपलब्ध कराई जाती है।

छात्र संख्याकुल वार्षिक कंपोजिट ग्रांट
1 से 15 छात्र₹12,500
16 से 100 छात्र₹25,000
101 से 250 छात्र₹50,000
251 से 1000 छात्र₹75,000
1000 से अधिक छात्र₹1,00,000

विद्यालयों के SMC खातों में जारी PFMS लिमिट के आधार पर संबंधित मदों में खर्च किया जाएगा। प्रत्येक मद के लिए निर्धारित कंपोनेंट कोड के अनुसार ही धनराशि का उपयोग और भुगतान किया जा सकेगा। विद्यालयों को यह सुनिश्चित करना होगा कि संबंधित गतिविधि पर खर्च करते समय सही मद और कंपोनेंट कोड का चयन किया जाए।

शेयर करें
WHATSAPP