विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) मासिक बैठक एजेंडा और कार्यवृत्त – अक्टूबर 2026

विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) मासिक बैठक एजेंडा एवं बैठक कार्यवाही प्रारूप – अक्टूबर 2026
HIGHLIGHTS
  1. एजेंडा तिथि: 05 अक्टूबर 2026 (सोमवार)
  2. बैठक तिथि: 07 अक्टूबर 2026 ( बुधवार)

विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) की मासिक बैठक विद्यालय के विकास, विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति, स्वच्छता, विभिन्न विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन और समीक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। अक्टूबर 2026 की बैठक में विद्यालय और छात्रहित से जुड़े कई आवश्यक विषयों पर चर्चा की जानी तय की गई है।

इस माह की बैठक में विद्यालय परिसर की स्वच्छता, नशा मुक्त विद्यालय अभियान, CATCH UP कार्यक्रम, पटाखा रोधी अभियान, संचारी रोग नियंत्रण, इंस्पायर अवॉर्ड 2026 तथा कम्पोजिट ग्रांट 2026-27 के प्राथमिक उपयोग जैसे प्रमुख बिंदुओं को सम्मिलित किया गया है।

इसके साथ ही अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM), DBT की धनराशि से सामग्री क्रय, आउट ऑफ स्कूल बच्चों हेतु शारदा कार्यक्रम, अवशेष अपार आईडी की समस्याओं के समाधान, ईको क्लब की गतिविधियों, को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में लर्निंग कॉर्नर तथा निपुण भारत व बच्चों की उपस्थिति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

नीचे अक्टूबर 2026 की SMC बैठक के एजेंडा और विस्तृत कार्यवृत्त का प्रारूप दिया गया है।


माह: अक्टूबर 2026 | सत्र: 2026-27

• विद्यालय का नाम – ……………………………………………

• U-DISE कोड – …………………………………………….

• बैठक का विषय – विद्यालय प्रबंध समिति मासिक बैठक

• एजेंडा का दिनांक – 05 अक्टूबर 2026 | दिन – सोमवार


भाग 1: बैठक का एजेंडा (सूचना पत्र)

एजेंडा जारी करने की तिथि: 05/10/2026

सेवा में,

विद्यालय प्रबंध समिति के सम्मानित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यगण, ग्राम प्रधान और समस्त अभिभावकगण

महोदय/महोदया,

आप सभी को सादर अवगत कराना है कि दिनांक 07 अक्टूबर 2026 दिन बुधवार को समय 12:30 बजे से 01:30 बजे तक विद्यालय परिसर में विद्यालय प्रबंध समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया जाएगा। अतः आप सभी लोगों की उपस्थिति प्रार्थनीय है। कृपया समय से बैठक में प्रतिभाग करने का कष्ट करें।

धन्यवाद

सूचना प्रेषण का माध्यम: मोबाइल फोन द्वारा, रसोइयों द्वारा, बच्चों द्वारा एवं स्वयं के द्वारा।

बैठक के प्रमुख एजेंडा बिंदु जिस पर आवश्यक चर्चा की जाएगी:

  1. विद्यालय परिसर की साफ-सफाई बनाए रखने पर चर्चा।
  2. नशा मुक्त विद्यालय अभियान में सहभागिता पर चर्चा।
  3. CATCH UP कार्यक्रम पर चर्चा।
  4. पटाखा रोधी अभियान में सहभागिता पर चर्चा।
  5. संचारी रोग नियंत्रण अभियान पर चर्चा।
  6. कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के इंस्पायर अवॉर्ड 2026 में प्रतिभागिता पर चर्चा।
  7. कंपोजिट ग्रांट 2026-27 द्वारा प्राथमिकता के आधार पर कार्यों के खर्च पर चर्चा।
  8. अभिभावक-शिक्षक बैठक पर चर्चा।
  9. DBT से प्राप्त धनराशि से निर्धारित सामग्री क्रय करने पर चर्चा।
  10. आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए शारदा कार्यक्रम पर चर्चा।
  11. अवशेष अपार आईडी के बनने में आ रही समस्याओं के समाधान पर चर्चा।
  12. ईको क्लब की मासिक थीम पर चर्चा।
  13. लर्निंग कॉर्नर पर चर्चा।
  14. अन्य बिंदु – निपुण भारत, मीना मंच, आधार कार्ड, बच्चों की उपस्थिति, मिड-डे मील की समीक्षा आदि।

कार्यक्रम का आयोजन

  1. विद्यालय स्तर से बैठक में सभी के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
  2. बैठक में सभी SMC सदस्य और शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई।
  3. बैठक में उपस्थित सभी का नाम, मोबाइल नंबर, पता पंजिका में अंकित किया गया।
  4. बैठक में सभी को चर्चा-परिचर्चा के दौरान अपने विचार रखने का समान अवसर दिया गया।

भाग 2: बैठक का कार्यवृत्त (Minutes of Meeting)

महानिदेशक स्कूल शिक्षा के आदेश के क्रम में आज दिनांक 07 अक्टूबर 2026 दिन बुधवार को विद्यालय परिसर में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री/श्रीमती ……………………………… की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आहूत की गई। नियमानुसार बैठक का कोरम पूरा रहा। आज की बैठक में पूर्व बैठक की समीक्षा की गई और एजेंडा पढ़कर सुनाया गया तथा बैठक में निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई:

आज की बैठक के विषय में:

  1. आज की बैठक में एक तिहाई से ज्यादा (5 से ज्यादा सदस्य) उपस्थित रहे।
  2. आज की बैठक में प्र.अ./सचिव के द्वारा बैठक के निर्धारित बिंदुओं को श्यामपट्ट पर लिखा गया और प्रत्येक बिंदु पर चर्चा की गई।
  3. आज की बैठक में प्र.अ./सचिव के द्वारा बैठक के निर्धारित बिंदुओं को SMC रजिस्टर पर अंकित किया गया तथा बैठक के अंत में उपस्थित सदस्यों के हस्ताक्षर लिए गए।
  4. SMC बैठक को माह के प्रथम बुधवार को ससमय संपन्न कराया गया।

बैठक में चर्चा-परिचर्चा के प्रमुख बिंदु:

1. विद्यालय परिसर की साफ-सफाई बनाए रखने पर चर्चा: बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों/अभिभावकों को बताया गया कि वर्षा ऋतु के बाद विद्यालय परिसर की साफ-सफाई का क्या महत्व होता है। परिसर, कक्षा-कक्ष एवं आस-पास के स्थानों को स्वच्छ रखने तथा नियमित सफाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। सभी सदस्यों ने स्वच्छ विद्यालय बनाए रखने में अपना पूर्ण सहयोग देने पर सहमति व्यक्त की।

2. नशा मुक्त विद्यालय अभियान में सहभागिता पर चर्चा: नशा मुक्त विद्यालय अभियान में समस्त छात्रों एवं अभिभावकों की सहभागिता पर चर्चा की गई। विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया। अभिभावकों से भी बच्चों को नशे से दूर रखने एवं जागरूक करने में सहयोग करने की अपील की गई।

3. CATCH UP कार्यक्रम पर चर्चा: सभी अभिभावकों को बताया गया कि इस कार्यक्रम के तहत रिवीजन कक्षा का संचालन किया जाएगा तथा कमजोर छात्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा पर चर्चा की गई और उसके महत्व के बारे में बताया गया। सभी अभिभावकों ने शिक्षकों को अपना पूर्ण सहयोग देने में सहमति जताई।

4. पटाखा रोधी अभियान में सहभागिता पर चर्चा: विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में पटाखा विरोधी अभियान में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सहभागिता पर चर्चा की गई। पटाखों से होने वाले वायु एवं ध्वनि प्रदूषण के प्रति जागरूक करने तथा सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया। समिति के सदस्यों ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने पर सहमति व्यक्त की।

5. संचारी रोग नियंत्रण अभियान पर चर्चा: विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में संचारी रोग नियंत्रण अभियान पर चर्चा की गई। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को स्वच्छता, साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल तथा मच्छरों से बचाव के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। सभी सदस्यों ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने पर सहमति व्यक्त की।

6. कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के इंस्पायर अवॉर्ड 2026 में प्रतिभागिता पर चर्चा: कक्षा 6 से 8 तक पढ़ने वाले अधिकतम पांच छात्र-छात्राओं का इंस्पायर अवॉर्ड में प्रतिभाग कराया जाना है, जिसके क्रम में विद्यालय स्तर पर एक प्रतियोगिता कराई जाएगी। अतः सभी अभिभावकों से अपने पाल्य को शिक्षक के साथ-साथ अपने स्तर से भी सहयोग एवं जागरूक करने का अनुरोध किया गया।

7. कंपोजिट ग्रांट 2026-27 द्वारा प्राथमिकता के आधार पर कार्यों के खर्च पर चर्चा: सभी को चर्चा के दौरान बताया गया कि कंपोजिट ग्रांट का 50% धन प्राप्त हो चुका है। विद्यालय में प्राथमिकता के आधार पर खर्च की योजना मिलकर तैयार की जानी है, जिससे कंपोजिट ग्रांट का समय से सही उपयोग किया जा सके। सभी ने योजना बनवाने में अपना सहयोग प्रदान करने की सहमति व्यक्त की।

8. अभिभावक-शिक्षक बैठक में प्रतिभागिता पर चर्चा: सभी सदस्यों/अभिभावकों को बताया गया कि अभिभावक-शिक्षक बैठक में प्रतिभागिता हेतु सभी अभिभावकों को जागरूक अवश्य करें और स्वयं भी नियमित रूप से अभिभावक-शिक्षक बैठक में प्रतिभाग करते रहें।

9. DBT से प्राप्त धनराशि से निर्धारित सामग्री क्रय करना: सभी अभिभावक अपने पाल्य को DBT से प्राप्त धनराशि से निर्धारित सामग्री क्रय करके अवश्य प्रदान करें, जिससे उनकी शिक्षा में कोई रुकावट न होने पाए। इस नवीन सत्र में भी DBT की धनराशि शीघ्र प्राप्त होगी।

10. आउट ऑफ स्कूल बच्चों हेतु शारदा कार्यक्रम: शारदा कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के सेवित क्षेत्र में 6-14 आयु वर्ग के आउट ऑफ स्कूल बच्चों का चिन्हांकन, नामांकन, उपस्थिति एवं ठहराव सुनिश्चित करने पर अभिभावकों के साथ चर्चा की गई तथा उन्हें प्रेरित किया गया। अभिभावकों को शासनादेश संख्या 68-50 99/184/2001 अनुभाग-5(बेसिक शिक्षा) 1/962207/2025 दिनांक 15 अक्टूबर 2025 के माध्यम से संभावित एवं अति संभावित ड्रॉपआउट बच्चों के माता-पिता को PTM में इसके विभिन्न पहलुओं के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया।

11. बची हुई अपार आईडी के बनने में आ रही समस्याओं के समाधान पर चर्चा: सभी अभिभावकों को बताया गया कि किसी भी छात्र-छात्रा की अपार आईडी बिना आधार के नहीं बन पाएगी। अतः शिक्षक के सहयोग से अपने पाल्य का आधार बनवाने की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करें। किसी भी छात्र-छात्रा की अपार आईडी बिना अभिभावक की अनुमति एवं बिना सहमति पत्र के नहीं बनाई जाएगी। अपार आईडी बनाने से पहले अभिभावकों को अपार आईडी की संपूर्ण जानकारी साझा की जाएगी।

12. ईको क्लब की मासिक थीम पर चर्चा: विद्यालय में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु ईको क्लब का गठन किया गया है। इसमें पेड़ लगाना, बागवानी, स्वच्छता अभियान, प्राकृतिक संरक्षण आदि गतिविधियां शामिल होंगी, जिसमें सभी छात्रों, अभिभावकों, अध्यापकों को जनप्रतिनिधियों के द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।

13. लर्निंग कॉर्नर पर चर्चा: सभी अभिभावकों को बताया गया कि प्रत्येक को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में लर्निंग कॉर्नर विकसित करने हेतु निर्देश मिले हैं, जिसके माध्यम से सभी को-लोकेटेड आंगनबाड़ी छात्रों को शिक्षा दी जाएगी। इस अच्छे कार्य का प्रचार-प्रसार करने में सभी अभिभावक अपना सहयोग करेंगे।

14. अन्य बिंदुओं पर चर्चा: बैठक में अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विमर्श किया गया:

  • निपुण भारत पर चर्चा
  • मीना मंच पर चर्चा
  • जन्म प्रमाण पत्र/आधार कार्ड बनवाने पर चर्चा
  • बच्चों की उपस्थिति एवं ठहराव पर चर्चा
  • मिड-डे मील मेन्यू की समीक्षा

सूक्ष्म जलपान के साथ-साथ छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं के साथ सभी अभिभावकों को आगामी बैठक में आने का आग्रह करते हुए वर्तमान बैठक की कार्यवाही का समापन किया गया।

धन्यवाद

📥 कार्यवृत्त की PDF डाउनलोड करें
📌 प्रिंट करने हेतु यहाँ से आधिकारिक PDF सुरक्षित करें।

इसे भी देखें:

↗ शेयर करें
WHATSAPP