Special UPTET 2026 का विज्ञापन जारी, जानें आवेदन तिथि, फीस, पात्रता, परीक्षा पैटर्न और पूरा सिलेबस

UP Special TET 2026 विज्ञापन जारी, आवेदन तिथि, फीस, पात्रता, परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की जानकारी
UP Special TET 2026: विज्ञापन जारी, परीक्षा 03 नवंबर 2026 को प्रस्तावित

उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत परिषदीय शिक्षकों और विशेष शिक्षकों (CWSN) के लिए विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special TET) 2026 के आवेदन हेतु उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत आज 3 सितम्बर 2026 को विज्ञप्ति जारी कर दिया है। इस परीक्षा के माध्यम से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर कार्यरत पात्र शिक्षकों की शिक्षक पात्रता से संबंधित आगे की समस्त प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सितम्बर 2025 में TET अनिवार्यता मामले में दिए गए आदेश के अनुपालन में प्रभावित कार्यरत शिक्षकों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। प्रदेश में कार्यरत लगभग 2500 विशेष शिक्षक/सहायक अध्यापक (CWSN) के लिए भी इस विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा के आयोजन का निर्णय लिया गया है।

इस विशेष परीक्षा को लेकर जारी विज्ञापन में आवेदन की तारीख, शुल्क, पात्रता, आयु सीमा, परीक्षा केंद्र, परीक्षा पैटर्न, न्यूनतम अर्हक अंक, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर का सिलेबस तथा विशेष शिक्षक (CWSN) से जुड़े महत्वपूर्ण नियम विस्तार से दिए गए हैं। सर जी की पाठशाला में हम सरल और स्पष्ट तरीके से विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special TET) 2026 से जुड़ी प्रत्येक जानकारी को प्रस्तुत कर रहे हैं ताकि आवेदन के समय किसी भी तरह की गलती से बचा जा सके।

Special TET 2026: महत्वपूर्ण तारीखें

Special TET 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें इस प्रकार से हैं, जिनके बारे में उम्मीदवारों को सबसे पहले जानना जरूरी है:-

विवरणतिथि
विज्ञापन जारी होने की तिथि03 सितंबर 2026
OTR/ऑनलाइन आवेदन शुरू05 सितंबर 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि04 अक्टूबर 2026
आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि08 अक्टूबर 2026
परीक्षा तिथि03 नवंबर 2026

जारी विज्ञप्ति के अनुसार, परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन OTR आधारित प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले One Time Registration करना/कराना अनिवार्य होगा।

किन शिक्षकों के लिए लागू होगी Special TET 2026?

यह परीक्षा मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों तथा विशेष शिक्षकों के लिए है। जिन्होंने अभी तक कतिपय कारणों (नियमों की अस्पष्टता) से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण नहीं किया है।

1. प्राथमिक स्तर

प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 1 से 5 तक के लिए ऐसे विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक आवेदन कर सकते हैं, जो—

  • राज्य सरकार द्वारा संचालित हों।
  • स्थानीय निकायों से संबंधित हों।
  • राज्य सरकार या बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा मान्यता/संबद्धता प्राप्त हों।
  • राज्य सरकार से सहायता प्राप्त हों।
  • प्राथमिक स्तर पर कार्यरत विशेष शिक्षक/स्पेशल एजुकेटर से संबंधित हों।

2. उच्च प्राथमिक स्तर

उच्च प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 6 से 8 तक के लिए भी राज्य सरकार द्वारा संचालित, मान्यता प्राप्त अथवा सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक पात्र होंगे। इसके अलावा उच्च प्राथमिक स्तर के विशेष शिक्षक/स्पेशल एजुकेटर भी निर्धारित शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन हेतु OTR करना अनिवार्य

Special TET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन OTR Based Online Application System के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

उम्मीदवारों को पहले One Time Registration करना होगा और उसके बाद ही परीक्षा के लिए आवेदन किया जा सकेगा। आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जाएगा।

विज्ञापन के अनुसार, अन्य किसी माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आवेदन करते समय शिक्षक इन बातों का ध्यान रखें

ऑनलाइन आवेदन करते समय शिक्षकों को अपनी जानकारी बेहद सावधानी से भरनी होगी। विशेष रूप से—

  • आवेदन करते समय शिक्षकों को अपना eHRMS कोड भरना आवश्यक होगा।
  • विशेष शिक्षक (CWSN) के लिए सक्रिय CRR नंबर और भारतीय पुनर्वास परिषद से संबंधित पंजीकरण प्रमाणपत्र का विवरण देना अनिवार्य होगा।
  • आवेदन पत्र और पंजीकरण अंग्रेजी भाषा में भरना होगा।
  • अंतिम रूप से आवेदन सबमिट करने से पहले सभी जानकारी जांचना जरूरी है।
  • गलत जानकारी या तथ्य छिपाने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
  • एक से अधिक आवेदन करने की स्थिति में अंतिम आवेदन को स्वीकार किया जाएगा।

फोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेजों का साइज

आवेदन के दौरान दस्तावेज अपलोड करने के लिए आयोग ने फोटो, हस्ताक्षर और अपलोड किए जाने वाले अन्य दस्तावेजों के कि साइज के लिए निर्धारित मानक भी तय किए हैं जो इस प्रकार हैं :-

दस्तावेजफॉर्मेट/साइज
हस्ताक्षरJPG/JPEG
हस्ताक्षर का साइज10 KB से 200 KB
हस्ताक्षर रिजॉल्यूशन140 × 110 Pixel
पासपोर्ट साइज फोटो30 KB से 300 KB
फोटो रिजॉल्यूशन300 से 600 Pixel
प्रमाणपत्र/दस्तावेजPDF
PDF साइज50 KB से 500 KB

गलत फॉर्मेट या निर्धारित शर्तों के अनुरूप दस्तावेज अपलोड न करने पर आवेदन के दौरान समस्या हो सकती है। इसलिए आयोग द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार ही दस्तावेज अपलोड करें।

Special TET 2026 हेतु आवेदन शुल्क

विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुल्क प्राथमिक और उच्च प्राथमिक दोनों स्तरों के लिए समान रखा गया है। जो श्रेणीवार इस प्रकार है :-

श्रेणीप्राथमिक स्तरउच्च प्राथमिक स्तर
सामान्य / OBC / EWS₹1000₹1000
SC / ST₹500₹500
दिव्यांगजन₹300₹300

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा। उम्मीदवार क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग जैसे उपलब्ध विकल्पों के माध्यम से शुल्क जमा कर सकते हैं। भुगतान की रसीद सुरक्षित रखना जरूरी होगा।

Special TET 2026 के लिए कौन पात्र है?

प्राथमिक स्तर के शिक्षक

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय प्राथमिक स्तर के विद्यालयों में कार्यरत ऐसे शिक्षक प्राथमिक स्तर की Special TET के लिए पात्र होंगे जिन्होंने अभी तक कतिपय कारणों से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण नहीं किए हैं।

उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षक

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यालयों में कार्यरत ऐसे शिक्षक प्राथमिक स्तर की Special TET के लिए पात्र होंगे जिन्होंने अभी तक कतिपय कारणों से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण नहीं किए हैं।

विशेष शिक्षक (CWSN) के लिए पात्रता

विशेष शिक्षक यानी CWSN उम्मीदवारों के लिए अलग पात्रता निर्धारित की गई है।

प्राथमिक स्तर: कक्षा 1 से 5

प्राथमिक स्तर के लिए संविदा या डेलीवेज पर कार्यरत ऐसे विशेष शिक्षक पात्र होंगे, जिन्होंने—

  • स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
  • RCI से मान्यता प्राप्त D.Ed. Special Education या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
  • सक्रिय CRR नंबर के साथ भारतीय पुनर्वास परिषद का पंजीकरण प्रमाणपत्र रखा हो।

उच्च प्राथमिक स्तर: कक्षा 6 से 8

उच्च प्राथमिक स्तर के लिए संविदा या डेलीवेज पर कार्यरत ऐसे विशेष शिक्षक पात्र होंगे, जिन्होंने—

  • स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
  • RCI से मान्यता प्राप्त B.Ed. Special Education या समकक्ष योग्यता प्राप्त की हो।
  • सक्रिय CRR नंबर के साथ भारतीय पुनर्वास परिषद का पंजीकरण प्रमाणपत्र रखा हो।

Special TET 2026 आयु सीमा

विज्ञापन में संविदा या डेलीवेज पर कार्यरत स्पेशल एजुकेटर्स के लिए परीक्षा आयोजन की तिथि 03 नवंबर 2026 तक अधिकतम आयु 60 वर्ष निर्धारित की गई है।

परीक्षा केंद्र का निर्धारण जिला मुख्यालयों पर

Special TET 2026 के परीक्षा केंद्रों का निर्धारण आवश्यकता के अनुसार जनपद मुख्यालयों पर किया जाएगा। उम्मीदवार को कोई भी परीक्षा केंद्र आवंटित किया जा सकता है।

परीक्षा केंद्र के जनपद की सूचना परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पहले और विस्तृत परीक्षा केंद्र की जानकारी परीक्षा से लगभग 3 दिन पहले प्रवेश पत्र के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।

Special TET 2026 परीक्षा पैटर्न

परीक्षा पैटर्न उम्मीदवारों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। विज्ञापन के अनुसार परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे।

परीक्षा संबंधी विवरणजानकारी
परीक्षा अवधि2 घंटे 30 मिनट
कुल समय150 मिनट
प्रश्नों का प्रकारMCQ
कुल प्रश्न150
कुल अंक150
प्रत्येक प्रश्न1 अंक
नेगेटिव मार्किंगनहीं
प्रश्नपत्र का माध्यमहिंदी एवं अंग्रेजी, भाषा विषयों को छोड़कर

इस प्रकार उम्मीदवारों को 150 प्रश्नों को 150 मिनट में हल करना होगा और गलत उत्तर देने पर अंक नहीं काटे जाएंगे।

Special TET 2026 में कितने अंक लाने होंगे?

अर्हक अंक श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं।

श्रेणीन्यूनतम प्रतिशत150 में न्यूनतम अंक
सामान्य वर्ग60%90 अंक
SC/ST/OBC
(आरक्षित श्रेणियां)
55%82 अंक
EWS55%82 अंक
विशेष शिक्षक (CWSN)विज्ञापन में निर्धारित श्रेणीवार
मानक के अनुसार
लागू मानक

यदि परीक्षा एक से अधिक पालियों में आयोजित की जाती है, तो प्राप्त अंकों के तुलनात्मक मूल्यांकन के लिए Normalization की प्रक्रिया लागू की जा सकती है और सामान्यीकृत अंक अर्हक अंक के लिए मान्य होंगे।

प्राथमिक स्तर Special TET 2026 सिलेबस

प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 1 से 5 के लिए कुल पांच विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।

क्रमांकविषयप्रश्नअंक
1बाल विकास एवं शिक्षण विधि3030
2भाषा प्रथम – हिंदी3030
3भाषा द्वितीय – अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत3030
4गणित3030
5पर्यावरणीय अध्ययन3030
कुलसभी विषय150150

उच्च प्राथमिक स्तर Special TET 2026 सिलेबस

कक्षा 6 से 8 के लिए भी परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी।

क्रमांकविषयप्रश्नअंक
1बाल विकास एवं शिक्षण विधि3030
2भाषा प्रथम – हिंदी3030
3भाषा द्वितीय – अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत3030
4विषय आधारित प्रश्न6060
कुल150150

विषय आधारित 60 प्रश्नों में—

  • गणित एवं विज्ञान शिक्षक के लिए गणित/विज्ञान
  • सामाजिक अध्ययन या सामाजिक विज्ञान शिक्षक के लिए सामाजिक अध्ययन
  • अन्य शिक्षकों के लिए विज्ञापन में निर्धारित विकल्पों के अनुसार संबंधित विषय।

परीक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है।

परीक्षा के दौरान महत्वपूर्ण नियम

Special TET 2026 में OMR आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान कुछ विशेष नियमों का पालन करना होगा।

  • काले बॉल प्वाइंट पेन का उपयोग करना होगा।
  • OMR शीट पर मांगी गई जानकारी सही भरनी होगी।
  • उत्तर के लिए सही गोले को स्पष्ट रूप से काला करना होगा।
  • परीक्षा केवल आवंटित परीक्षा केंद्र पर ही देनी होगी।

किन चीजों का उपयोग प्रतिबंधित है?

  • अन्य रंगों के पेन।
  • फाउंटेन पेन।
  • जेल पेन।
  • स्केच पेन।
  • HB पेंसिल।
  • व्हाइटनर।

OMR शीट में गलत तरीके से गोला भरने या एक से अधिक गोले भरने पर उत्तर का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए स्क्राइब और अतिरिक्त समय

दिव्यांग अभ्यर्थियों को निर्धारित नियमों के अनुसार स्क्राइब की सुविधा दी जाएगी। विज्ञापन के अनुसार स्क्राइब की सुविधा लेने वाले अभ्यर्थी को परीक्षा से पहले निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक जानकारी देनी होगी।

ऐसे उम्मीदवारों को प्रति घंटे 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए जरूरी नियम

आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन में अपनी सही श्रेणी अंकित करनी होगी। विज्ञापन में कहा गया है कि एक से अधिक आरक्षित श्रेणियों का दावा करने पर केवल वही छूट दी जाएगी जो अधिक लाभकारी होगी।

उत्तर प्रदेश के मूल निवासी नहीं होने वाले उम्मीदवारों को आरक्षित श्रेणी से संबंधित छूट का लाभ नहीं मिलेगा और उन्हें सामान्य श्रेणी के रूप में माना जाएगा। जाति, EWS और अन्य प्रमाणपत्र निर्धारित प्रारूप के अनुसार होने चाहिए।

आवेदन करने से पहले उम्मीदवार जरूर करें ये जांच

आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी निम्नलिखित बातों को अच्छी तरह जांच लें—

  1. क्या आप वास्तव में निर्धारित विद्यालय या पद पर कार्यरत हैं?
  2. क्या आपके पास विज्ञापन में मांगी गई अनिवार्य योग्यता है?
  3. क्या आपका OTR पूरा है?
  4. क्या eHRMS कोड सही है?
  5. विशेष शिक्षक होने पर क्या CRR नंबर सक्रिय है?
  6. फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित साइज में हैं?
  7. सभी प्रमाणपत्र सही फॉर्मेट में तैयार हैं?
  8. आवेदन की जानकारी सही है?
  9. शुल्क भुगतान सफल हुआ है?
  10. अंतिम सबमिट करने से पहले पूरा आवेदन दोबारा जांच लिया गया है?

गलत जानकारी, अपूर्ण आवेदन या आवश्यक योग्यता पूरी न होने की स्थिति में अभ्यर्थन निरस्त किया जा सकता है।

तकनीकी और भुगतान संबंधी सहायता

विज्ञापन में आवेदन, तकनीकी समस्या, बैंक भुगतान और आयोग सहायता से संबंधित संपर्क विवरण भी दिए गए हैं। तकनीकी सहायता के लिए निर्धारित मोबाइल नंबर और ई-मेल का उपयोग किया जा सकता है।

निष्कर्ष

UP Special TET 2026 उत्तर प्रदेश में कार्यरत प्राथमिक, उच्च प्राथमिक शिक्षकों और निर्धारित पात्रता वाले विशेष शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण परीक्षा है। आवेदन प्रक्रिया 05 सितंबर 2026 से शुरू होकर 04 अक्टूबर 2026 तक शुल्क जमा करने की समय-सीमा रखती है, जबकि आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि 08 अक्टूबर 2026 है। परीक्षा 03 नवंबर 2026 को प्रस्तावित है।

उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले विज्ञापन में दी गई अपनी पात्रता, श्रेणी, दस्तावेज, OTR विवरण और परीक्षा स्तर को सावधानीपूर्वक जांच लें। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक दोनों स्तरों के लिए परीक्षा 150 अंकों की होगी और नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

📥 Super TET 2026 विज्ञप्ति डाउनलोड करें
📌 प्रिंट करने हेतु यहाँ से आधिकारिक PDF सुरक्षित करें।

शेयर करें
WHATSAPP