UP Special TET 2026 FAQs: ऑनलाइन आवेदन से परीक्षा तक जानें 15 महत्वपूर्ण सवालों के जवाब

UP Special TET 2026 नोटिफिकेशन, आवेदन तिथि, फीस और परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल-जवाब

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने उत्तर प्रदेश विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा UP Special TET 2026 का विज्ञापन जारी कर दिया है। इस विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 05 सितंबर 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 04 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

UP Special TET 2026 की प्रस्तावित परीक्षा 03 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। आवेदन, पात्रता, शुल्क, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस और न्यूनतम अर्हक अंकों से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों के जवाब नीचे अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों (FAQs) की सूची नीचे दिए गए हैं।

UP Special TET 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

UP SPECIAL TET 2026

अक्सर पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न

01UP Special TET 2026 क्या है?
UP Special TET 2026 उत्तर प्रदेश में निर्धारित पात्रता वाले प्राथमिक, उच्च प्राथमिक शिक्षकों और विशेष शिक्षकों के लिए आयोजित विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा है।
02UP Special TET 2026 का नोटिफिकेशन कब जारी हुआ?
UP Special TET 2026 का विज्ञापन 03 सितंबर 2026 को जारी किया गया है।
03UP Special TET 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?
ऑनलाइन आवेदन और OTR से संबंधित प्रक्रिया 05 सितंबर 2026 से शुरू होगी।
04UP Special TET 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 04 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
05क्या आवेदन फॉर्म में संशोधन किया जा सकेगा?
हां, आवेदन में संशोधन का अवसर दिया जाएगा। संशोधन की अंतिम तिथि 08 अक्टूबर 2026 है।
06UP Special TET 2026 परीक्षा कब होगी?
UP Special TET 2026 की प्रस्तावित परीक्षा तिथि 03 नवंबर 2026 है।
07क्या UP Special TET 2026 के लिए OTR जरूरी है?
हां, आवेदन प्रक्रिया OTR Based Online Application System के माध्यम से होगी।
08UP Special TET 2026 का आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य, OBC और EWS अभ्यर्थियों के लिए ₹1000, SC/ST के लिए ₹500 और दिव्यांगजन के लिए ₹300 शुल्क निर्धारित है।
09UP Special TET 2026 में कुल कितने प्रश्न होंगे?
परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
10क्या परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी?
नहीं, गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
11UP Special TET 2026 परीक्षा की अवधि कितनी होगी?
परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट यानी 150 मिनट होगी।
12UP Special TET 2026 में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?
सामान्य वर्ग के लिए 60 प्रतिशत यानी 150 में 90 अंक निर्धारित हैं। आरक्षित श्रेणियों और EWS अभ्यर्थियों के लिए 55 प्रतिशत यानी 150 में 82 अंक निर्धारित हैं।
13प्राथमिक स्तर का परीक्षा पैटर्न क्या है?
प्राथमिक स्तर पर बाल विकास एवं शिक्षण विधि, भाषा प्रथम, भाषा द्वितीय, गणित और पर्यावरणीय अध्ययन से कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
14UP Special TET 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
निर्धारित पात्रता वाले प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के कार्यरत शिक्षक तथा विज्ञापन में दी गई शर्तों के अनुसार विशेष शिक्षक आवेदन कर सकते हैं।
15UP Special TET 2026 का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड होगा?
अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध Admit Card Download विकल्प के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

✅ इसे भी पढ़ें:

शेयर करें
WHATSAPP