Special Campaign 6.0: 30 सितंबर को होगा GOI का वेबिनार, शिक्षकों और विद्यार्थियों की सहभागिता अनिवार्य
मिशन लाइफ (Mission LiFE) के तहत कल होगा विशेष वेबिनार: विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में ‘स्पेशल कैंपेन 6.0’ के आयोजन की तैयारी
भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। इसके तहत देश भर के समस्त विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में ‘Special Campaign 6.0’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कल, 30 सितंबर 2026 को एक विशेष वेबिनार का आयोजन किया गया है।
वेबिनार का मुख्य विषय (Topic)
इस वेबिनार का मुख्य विषय “Waste Awareness & information support for Eco Clubs for Mission LiFE” (मिशन लाइफ के तहत इको क्लबों के लिए अपशिष्ट जागरूकता और सूचना सहायता) रखा गया है।
वेबिनार की मुख्य बातें:
- दिनांक: 30 सितंबर 2026
- समय: सुबह 09:30 AM से 10:30 AM तक
किस-किस के लिए है अनिवार्य?
महानिदेशक, स्कूल शिक्षा के निर्देशानुसार इस वेबिनार में निम्नलिखित अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों की सहभागिता अनिवार्य की गई है:
- समस्त AD (Basic), DIOS, BSA, BEO एवं DCT
- जनपद के समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थी
- ARP, SRG, DIET Mentors
- संबंधित सभी विभागीय अधिकारी
वेबिनार से जुड़ने के माध्यम:
इस वेबिनार और कैंपेन से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक का उपयोग किया जा सकता है:
- Zoom मीटिंग लिंक:यहां क्लिक करें
- Meeting ID: 374 948 5649
- Passcode: 5Zc07U
- यूट्यूब लाइव लिंक: देखने के लिए यहां क्लिक करें
- कैंपेन स्टडी मैटेरियल: सामग्री डाउनलोड करें
संबंधित सभी अधिकारियों और शिक्षकों से अनुरोध है कि वे समय से इस वेबिनार से जुड़कर ‘मिशन LiFE’ और ‘स्पेशल कैंपेन 6.0’ को सफल बनाएं।
