शिक्षक संकुल बैठक सितंबर 2026: जानें पूरा एजेंडा और सभी गतिविधियां

सितंबर 2026 शिक्षक संकुल बैठक का विस्तृत एजेंडा
सितंबर 2026 शिक्षक संकुल बैठक का विस्तृत एजेंडा
HIGHLIGHTS
  1. महत्वपूर्ण तिथि: 15 सितंबर 2026 (मंगलवार)
  2. समय: अपराह्न 1:30 बजे से 3:00 बजे तक
  3. बैठक: शिक्षक संकुल बैठक, सितंबर 2026

बेसिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश के नियंत्रणाधीन परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सितंबर 2026 की शिक्षक संकुल बैठक को लेकर महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय, समग्र शिक्षा की ओर से समस्त गतिविधियों का एजेंडा जारी कर दिया गया है। सितंबर माह की शिक्षक संकुल बैठक के आयोजन की तिथि, समय और बैठक में कराई जाने वाली गतिविधियों का विस्तृत एजेंडा नीचे दिया गया है।

जारी आदेश के क्रम में 15 सितंबर 2026 को अपराह्न 1:30 बजे से 3:00 बजे के मध्य संलग्न एजेंडा बिंदुओं के अनुसार शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन किया जाएगा। एजेंडा आधारित शिक्षक संकुल बैठकें प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए पृथक-पृथक आयोजित की जाएंगी।

1. सत्र परीक्षा एवं HPC का भरा जाना (समय: 20 मिनट)

उद्देश्य

प्रतिभागियों को HPC से संबंधित विभागीय निर्देशों एवं निर्धारित प्रक्रिया को स्पष्ट समझ, वास्तविकता रूप से भरे हुए HPC का प्रदर्शन और स्वयं एक HPC भरने के अभ्यास के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव करना।

गतिविधि

सुगमकर्ता प्रतिभागियों को HPC से संबंधित विभागीय पत्र/निर्देश वाचन के लिए कहें, विशेष रूप से HPC भरने से संबंधित निर्देशों की ओर ध्यान आकर्षित करें। इसके पश्चात सभी प्रतिभागियों को HPC भरने से संबंधित प्रशिक्षण वीडियो दिखाएं।

YouTube लिंक: https://youtu.be/QTKW0z03Zic

वीडियो देखने के पश्चात त्वरित प्रश्न पूछें:

• HPC भरते समय आपको कौन-सी बातें सबसे महत्वपूर्ण लगीं?
• किस बिंदु पर अभी भी कोई प्रश्न या दुविधा है?

नोट: सुगमकर्ता इस चरण में विस्तृत चर्चा न करें। प्रश्नों को demonstration के दौरान स्पष्ट करें।

सुगमकर्ता द्वारा पूर्व में भरे हुए HPC Form को सभी प्रतिभागियों के सामने रखकर प्रत्येक भाग का demonstration किया जाएगा। Demonstration के दौरान प्रत्येक बिंदु पर चर्चा करते हुए निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष रूप से ध्यान आकर्षित किया जाएगा।

A. विद्यार्थी विवरण – प्रथम पृष्ठ

• विद्यार्थी से संबंधित आवश्यक विवरण कहाँ और कैसे भरना है?
• विवरण किस अभिलेख/स्रोत से लिया जाएगा?

B. संज्ञानात्मक विकास एवं दक्षता के लिए उपयुक्त स्तर का चयन

• सिद्धांत तक विषयवार संज्ञानात्मक विकास की पहचान कर संबंधित दक्षता स्तर (Sky-Mountain-Stream) का अंकन किस प्रकार किया जाना है।

C. प्रथम सत्र परीक्षा का Grade भरा जाना

• प्रथम सत्र परीक्षा में विद्यार्थी द्वारा प्राप्तांक के आधार पर निर्धारित प्रक्रिया को समझते हुए सही Grade को दर्ज करके दिखाएं।

Demonstration के पश्चात प्रत्येक प्रतिभागी एक रिक्त HPC Form भरेंगे। (अतः HPC फॉर्म की प्रति-फोटोकॉपी उपलब्ध हो)। सभी प्रतिभागी प्रशिक्षण वीडियो एवं demonstration के आधार पर स्वयं HPC भरेंगे।

नोट: सुगमकर्ता प्रतिभागियों के बीच घूमकर उनकी सहायता करें। जहां एक जैसी गलती/दुविधा दिखाई दे वहां व्यक्तिगत Correction के बजाय उसे समूह के सामने स्पष्ट करते हुए चर्चा करें। सुगमकर्ता का प्रयास हो कि पहले प्रतिभागियों से पूछें कि आपके अनुसार यहां क्या होना चाहिए और क्यों?

अंत में Quick Recap करें। प्रतिभागियों से पूछें:

  1. क्या भरना है?
  2. किस आधार/प्रमाण पर भरना है?
  3. Grade कैसे निर्धारित एवं दर्ज करना है?

2. निपुण लक्ष्य एवं IEC शिक्षण सामग्री (समय: 20 मिनट)

सुगमकर्ता प्रतिभागियों से पूछें- क्या सभी विद्यालयों में निपुण लक्ष्य, IEC शिक्षण सामग्री प्रदर्शित है और क्या वह इनसे परिचित हैं? क्या शिक्षक निपुण लक्ष्यों को देखकर/समझकर शिक्षण गतिविधियों की योजना बनाते हैं?

शिक्षक समूह में चर्चा करेंगे कि- ऐसी एक गतिविधि जिसमें निपुण लक्ष्य, तालिका, IEC शिक्षण सामग्री का उपयोग करके बच्चा कुछ देखे, समझे, बोले या करे।

सुगमकर्ता 3-4 प्रतिभागियों से विद्यालय में उपयोग किये जा रहे निपुण लक्ष्यों एवं IEC शिक्षण सामग्री के उदाहरण साझा करवाएं कि वह विद्यालय में निपुण लक्ष्य, निपुण तालिका एवं IEC सामग्री कहाँ प्रदर्शित है और उसका उपयोग कैसे किया जा रहा है?

चर्चा के उपरांत अन्य 3-4 शिक्षक अपने उत्कृष्ट एवं नवाचारी प्रयास साझा करें कि कैसे शिक्षक इसका उपयोग बच्चों से बातचीत/चर्चा में करते हैं, कैसे इसका उपयोग अभिभावकों को बच्चों के अधिगम लक्ष्यों को समझाने में किया जाता है, कैसे IEC शिक्षण सामग्री बच्चों को अपने सीखने के लक्ष्य पहचानने में मदद करती है।

नोट: सुगमकर्ता प्रत्येक समूह से एक उदाहरण लेते हुए रेखांकित और स्पष्ट करें कि IEC शिक्षण सामग्री का उपयोग करके बच्चे अपने लक्ष्य एवं समझ को बढ़ाने, शिक्षक को अधिगम लक्ष्य स्पष्ट करने, अभिभावक को बच्चे की सीख में सहयोग देने तथा विद्यालय में निपुण लक्ष्य, तालिका के प्रति सामूहिक समझ विकसित करने के लिए किया जा सकता है।

3. TLM आवश्यकता, निर्माण हेतु क्रय सामग्री एवं उत्कृष्ट TLM का प्रदर्शन (समय: 30 मिनट)

1. शिक्षक अपने समूह में TLM आवश्यकता का आकलन करेंगे कि उनके विद्यालय में उपलब्ध TLM को ध्यान में रखते हुए किन अतिरिक्त TLM की आवश्यकता है और क्यों?

नोट: सुगमकर्ता 2-3 विद्यालयों से उदाहरण लें और चर्चा करें- किन कक्षाओं/विषयों में TLM की अधिक आवश्यकता है? किन Learning areas पर TLM का उपयोग अधिक प्रभावी हो सकता है और क्या वह TLM उपलब्ध है?

2. सुगमकर्ता प्रतिभागियों को राज्य परियोजना कार्यालय के संबंधित निर्देश पत्र दिनांक 8 Sep, 2026 पढ़ने के लिए कहें। इसके पश्चात पूछें कि निर्देशों के अनुसार TLM सूची बनाते समय हम किन बातों का ध्यान रखें एवं TLM के चयन एवं क्रय में विभागीय निर्देशों का पालन कैसे सुनिश्चित करेंगे?

नोट: सुगमकर्ता सुनिश्चित करें कि चर्चा के अंत में प्रत्येक विद्यालय को अपनी TLM सूची तैयार करने/अंतिम रूप देने के लिए स्पष्ट दिशा मिल जाए।

3. संकुल शिक्षक सुनिश्चित करेंगे कि सभी शिक्षक अपने साथ उनके द्वारा निर्मित अथवा अधिकतम उपयोग किये जा रहे TLM साथ लेकर आएं, जिसका प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रतिभागियों को प्रदर्शित TLM का अवलोकन करने के उपरांत सुगमकर्ता प्रतिभागियों से पूछें, कौन-सी सामग्री आपको ऐसी लगी जिसे आप अपने विद्यालय में उपयोग करना चाहेंगे और क्यों? 2-3 त्वरित प्रतिक्रियाएं लें।

नोट: सुगमकर्ता चर्चा में केवल सामग्री अच्छी है/बुरी है तक सीमित न रहें, बल्कि यदि इससे बच्चों को क्या और कैसे सीखने में मदद कर रही है इस विषय पर चर्चा करें।

4. 2-3 शिक्षक संक्षेप में अपने TLM की उपयोगिता के सम्बन्ध में demonstration देंगे कि किस कक्षा/विषय में उनके द्वारा निर्मित TLM से किस प्रकार बच्चों को सीखने में आशातीत सफलता प्राप्त हुई है।

नोट: अंत में सुगमकर्ता समेकन के दौरान तीन बातों को दोहराएं, आवश्यकता पहचानें, निर्देशों के अनुसार सूची बनाएं/क्रय करें, TLM का प्रभावी कक्षा-उपयोग सुनिश्चित करें। अगली संकुल बैठक में विद्यालयों द्वारा तैयार TLM सूची एवं क्रय की गई/उपलब्ध TLM का प्रदर्शन एवं सामूहिक चर्चा की जाएगी।

बालवाटिका: Nodal Teacher द्वारा Academic Support

सुगमकर्ता तीन बिंदुओं पर चर्चा कराएं:

  • बालवाटिका में निर्धारित दैनिक गतिविधि के उपरांत कैसे पता चलेगा कि गतिविधि प्रभावी है, बच्चे वास्तव में सीख रहे हैं?
  • गत माहों (जुलाई एवं अगस्त) में माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम के दौरान बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया था। क्या बच्चों की उपस्थिति में प्रगति दिखी, तुलनात्मक विश्लेषण करते हुए प्रधानाध्यापक की भूमिका पर चर्चा करें?
  • क्या बालवाटिका के लिए मुद्रित सामग्री बच्चों तक पहुंची है तथा क्या उनके द्वारा उसके प्रयोग के आधार पर ECCE Educator को feedback दिया जा रहा है या नहीं?

उच्च-प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों के लिए ICT – Smart Class का कुशल प्रयोग

शिक्षक इस सत्र के दौरान शिक्षण को ICT एवं Smart Class के माध्यम से प्रभावी, रोचक एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी के अनुभव, सीख एवं नवाचारी practices साझा करेंगे।

सुगमकर्ता 3-4 शिक्षकों से नवाचारी ICT practices का संक्षिप्त demonstration करवाएं, कैसे Smart Class से बेहतर Teaching हो रही है, कैसे ICT, Smart Classroom का उपयोग किस विषय, कक्षा के लिए प्रभावी रूप से किया गया, विद्यार्थियों की भागीदारी, समझ, रुचि में क्या सुधार हुआ।

ICT Lab, Smart Class एवं डिजिटल लाइब्रेरी के प्रयोग से सम्बन्धित प्रशिक्षण वीडियो प्रदर्शित किये जायें।

4. स्पोर्ट्स सामग्री का प्रयोग: “खेले भी, खिले भी” (समय: 20 मिनट)

सुगमकर्ता सुनिश्चित करें कि शिक्षक संकुल बैठक में आने से पूर्व अपने विद्यालय के संबंध में निम्नलिखित जानकारी, अनुभव साझा करने के लिए तैयार हों:

  • Sports grant से क्रय की गई एवं विद्यालय में उपलब्ध खेल-सामग्री।
  • Physical Education कालांश के संचालन की व्यवस्था।
  • खेल गतिविधियों में सभी विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के तरीके।
  • खेलों में रुचि एवं खेल में मेधावी विद्यार्थियों की पहचान एवं उन्हें दिए जा रहे अवसर।

सभी प्रतिभागी साझा करेंगे कि उनके विद्यालय में खेल के लिए क्या-क्या सामग्री उपलब्ध है और Sports Grant से क्या-क्या सामग्री क्रय की गई है?

शिक्षक संक्षेप में साझा करेंगे कि:

  • कौन-कौन से Sports & Games Equipment विद्यालय में उपलब्ध हैं?
  • विद्यालय में उनका उपयोग किन खेलों/गतिविधियों में किया जा रहा है?
  • कौन-सी खेल सामग्री नियमित रूप से उपयोग होती है और कौन-सी खेल सामग्री अभी कम उपयोग हो रही है?
  • राज्य परियोजना कार्यालय के पत्र दिनांक 6 अगस्त 2026 के क्रम में समग्र शिक्षा के अंतर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष में कौन-सी Sports सामग्री का क्रय किया गया है?

शिक्षक समूह से चर्चा कर अनुभव साझा करेंगे कि कैसे

  • Sports (Physical Education) कालांश नियमित एवं प्रभावी रूप से कैसे सुनिश्चित किया जाए? खेल का कालांश केवल कुछ बच्चों के खेलने तक सीमित न रहे, इसके लिए क्या प्रभावी किया जाए
  • क्या खेल गतिविधियों की पूर्व योजना बनाई जाती है?
  • सभी बच्चों को खेलने का अवसर और भूमिका देते हैं।
  • छात्र-छात्राओं दोनों की समान भागीदारी सुनिश्चित करते हैं।
  • सक्रिय/कम सक्रिय बच्चों को प्रोत्साहित करते हैं।
  • छोटे समूह/जोड़ी में गतिविधियां कराकर अधिक बच्चों को सक्रिय रखते हैं।
  • उपलब्ध खेल सामग्री का उपयोग विद्यार्थियों के लिए किस प्रकार किया जाता है?
  • कैसे पहचानते हैं कि कौन-सा बच्चा किसी विशेष खेल में रुचि या विशेष क्षमता रखता है? किसी बच्चे में प्रतिभा दिखाई देने के बाद आप उसके लिए आगे क्या कार्य योजना बनाते हैं?
  • आपके विद्यालय में खेलों से ऐसा क्या बदलाव आया जिसे दूसरे विद्यालय भी अपना सकते हैं? (अनुभव इनमें से किसी एक पर हो सकता है: सभी बच्चों की भागीदारी, खेल सामग्री का बेहतर उपयोग, किसी प्रतिभाशाली बच्चे की पहचान, बच्चों में Teamwork/Discipline का विकास, किसी बच्चे को आगे प्रतियोगिता का अवसर मिलना।)

सितंबर 2026 शिक्षक संकुल बैठक का पूरा कार्यक्रम एक नजर में

गतिविधिविषयसमय
गतिविधि 1सत्र परीक्षा एवं HPC का भरा जाना20 मिनट
गतिविधि 2निपुण लक्ष्य एवं IEC शिक्षण सामग्री20 मिनट
गतिविधि 3TLM आवश्यकता, निर्माण हेतु क्रय सामग्री एवं उत्कृष्ट TLM का प्रदर्शन30 मिनट
बालवाटिकाNodal Teacher द्वारा Academic Supportएजेंडा अनुसार
ICTSmart Class का कुशल प्रयोगएजेंडा अनुसार
गतिविधि 4स्पोर्ट्स सामग्री का प्रयोग – “खेले भी, खिले भी”20 मिनट

बैठक के बाद क्या करना होगा?

शिक्षक संकुल बैठक सम्पन्न होने के उपरान्त समस्त शिक्षक संकुल द्वारा प्रेरणा ऐप पर दिये गये डी०सी०एफ० पर बैठक आयोजन सम्बन्धी सूचना अवश्य भरी जाये।

📥 शिक्षक संकुल बैठक एजेंडा /गतिविधियां
📌 प्रिंट करने हेतु यहाँ से आधिकारिक PDF सुरक्षित करें।

शेयर करें
WHATSAPP