BRICS Sustainable Lifestyle Week 2026: 6 नवंबर तक फोटो-वीडियो साझा करने के निर्देश

BRICS Sustainable Lifestyle Week 2026 के अंतर्गत मिशन लाइफ गतिविधियों की फोटो और वीडियो साझा करने के निर्देश।
BRICS Sustainable Lifestyle Week 2026
HIGHLIGHTS
  1. फोटो-वीडियो शेयर करने की अंतिम तिथि : 6 नवम्बर 2026

BRICS Sustainable Lifestyle Week 2026: उत्तर प्रदेश के स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में आयोजित की जा रही BRICS Sustainable Lifestyle Week 2026 की गतिविधियों को लेकर समस्त प्रधानाध्यापकों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। महानिदेशक ने विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों का दिवसवार संक्षिप्त विवरण, फोटोग्राफ एवं वीडियो निर्धारित समय-सीमा के भीतर संबंधित ग्रुप में साझा करने को कहा है।

महानिदेशक, स्कूल शिक्षा द्वारा जारी आदेश के क्रम में 1 नवंबर से 7 नवंबर 2026 तक विद्यालयों में मिशन लाइफ (Mission LiFE) के अंतर्गत सात अलग-अलग विषयों पर जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के उचित उपयोग और टिकाऊ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।

मिशन लाइफ के सात विषयों पर दिवसवार गतिविधियां

महानिदेशालय की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विद्यालयों में निम्नलिखित विषयों पर गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं—

दिनांकगतिविधि का विषय
01 नवंबर 2026स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं (Adopt Healthy Lifestyles)
02 नवंबर 2026ऊर्जा बचाएं (Save Energy)
03 नवंबर 2026जल संरक्षण करें (Save Water)
04 नवंबर 2026टिकाऊ खाद्य प्रणाली अपनाएं (Adopt Sustainable Food Systems)
05 नवंबर 2026सिंगल यूज प्लास्टिक को ना कहें (Say No to Single Use Plastics)
06 नवंबर 2026ई-कचरा कम करें (Reduce E-waste)
07 नवंबर 2026कचरा कम करें (Reduce Waste)

6 नवंबर को सुबह 11 बजे तक साझा करनी होंगी फोटो और वीडियो

महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने जारी निर्देश में स्पष्ट किया है कि विद्यालयों में आयोजित गतिविधियों का दिवसवार संक्षिप्त विवरण, फोटोग्राफ एवं वीडियो 06 नवंबर 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे तक संबंधित ग्रुप में अनिवार्य रूप से साझा किए जाएं।

इसलिए सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर आयोजित गतिविधियों का विवरण और उनसे संबंधित फोटो एवं वीडियो उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

इसे भी पढ़ें: SMC पुनर्गठन 2026: 15 सदस्यीय विद्यालय प्रबंध समिति के गठन और नियम से संबंधित समस्त प्रपत्र की PDF शासनादेश सहित डाउलोड करें।

इसे भी पढ़ें: विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) माह नवम्बर 2026 की मासिक बैठक का एजेंडा/कार्यवृत्त देखें और PDF डाउनलोड करें।

इसे भी पढ़ें: Eco Clubs for Mission LiFE: नवंबर 2026 की मुख्य गतिविधियां एवं कार्ययोजना देखें और PDF डाउनलोड करें।

आज की गतिविधि का विषय: ई-कचरा कम करें

6 नवंबर 2026 के लिए निर्धारित विषय Reduce E-waste (ई-कचरा कम करें) है। इस विषय के अंतर्गत विद्यार्थियों को पुराने मोबाइल, कंप्यूटर, बैटरी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के सुरक्षित निपटान तथा ई-कचरे को कम करने के उपायों के प्रति जागरूक किया जा सकता है।

प्रधानाध्यापकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • 1 से 7 नवंबर तक निर्धारित विषयों पर गतिविधियां आयोजित करें।
  • आयोजित गतिविधियों का दिवसवार संक्षिप्त विवरण तैयार रखें।
  • गतिविधियों के फोटोग्राफ एवं वीडियो उपलब्ध कराएं।
  • फोटो, वीडियो और विवरण संबंधित ग्रुप में निर्धारित समयसीमा के भीतर साझा करें।
  • 6 नवंबर 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे तक उपलब्ध कराने के निर्देश का पालन करें।

आज्ञा से,
महानिदेशक, स्कूल शिक्षा।

BRICS Sustainable Lifestyle Week 2026 के अंतर्गत विद्यालयों में मिशन लाइफ से जुड़ी जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। महानिदेशालय ने इन गतिविधियों का विवरण, फोटो और वीडियो संबंधित ग्रुप में साझा करने के निर्देश दिए हैं। सभी प्रधानाध्यापकों को जारी निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करनी है।

WHATSAPP